फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son_father_well_death

कैसा बेटा? हाथ-पैर बांधकर बाप को कुएं में फेंका

Thu, 28 Nov 2013 01:05 PM IST
अमर उजाला, गाजीपुर
अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 28 Nov 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
son_father_well_death

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिल में नशे में धुत एक बेटा अपने मां-बाप में कहासुनी होता देखकर आपा खो बैठा। उसने गुस्से में पिता के हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर रात की है। बेटा फरार है।

विज्ञापन


जलालाबाद गांव निवासी नसीम शाह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसे शराब की लत थी। मंगलवार की रात करीब नौ बजे नशे में धुत होकर वह घर पहुंचा। उसे शराब के नशे में देखकर पत्नी गुड्डी बानो उसे खरी-खोटी सुनाने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच उसका बड़ा बेटा इमरान उर्फ कल्लू भी नशे की हालत में घर पहुंचा। पिता से मां की कहासुनी होता देखकर वह भी इस तू-तू, मैं-मैं में शामिल हो गया। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और बेटे ने पिता के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उसे घसीटते हुए घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुएं पर ले गया। उसने पिता को कुएं में फेंक दिया। घर आया और अपनी मां को बताया कि उसने अपने पिता को कुएं में फेंक दिया है। यह कहकर वह घर से भाग गया।


यह सुनकर उसकी मां चीखते-चिल्लाते हुए कुएं के पास पहुंची। उसकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी घर से निकल गए। अंधेरा होने और कुएं में झाड़-झंखाड़ की वजह से रात में नसीम को बाहर नहीं निकाला जा सका। सुबह लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से नसीम के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed