बहन के साथ था अंतरंग, मां ने देखा तो कर दिया कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुई एक महिला की हत्या को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है महिला की हत्या किसी अज्ञात ने नहीं बल्कि उसके सगे बेटे ने ही किया था। पुलिस ने अब आरोपी बेटे को मां की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्वालियर के एसपी हरिनारायण मिश्रा ने बताया कि आरोपी मनीष ने अपनी मां की हत्या इसलिए कर थी कि मां उर्मिला ने उसके रिश्ते की बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
मनीष को डर था कि मां इस बात को लेकर उसका विरोध करेगी इस बारे में लोगों को बता देगी इसलिए उसने उर्मिला का कत्ल कर दिया। इसके बाद मनीष ने उर्मिला के शव को पास की पहाड़ी पर ले जाकर फेंक दिया था।
ममेरी बहन के साथ अंतरंग था मनीष
पुलिस ने बताया कि अपनी मां की हत्या करने वाला मनीष अपनी ममेरी बहन के साथ अंतरंग था तभी उसकी मां उर्मिला मौके पर पहुंच गई और उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
खबरों के अनुसार, मां को आपत्तिजनक हालत में मिलने के बाद मनीष को इतना गुस्सा आया कि उसने मां के सिर पर डंडा मार दिया जिससे गंभीर चोट लगने के करण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उर्मिला की मौत होने पर बेटे मनीष ने उसका शव चिचौली के पहाड़ियों पर फेंक दिया था।
गौरतलब है कि पुलिस को चिचौली की पहाड़ियों में एक महिला का शव मिला था जिसके बारे में आशंका जताई जा रही थी कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई होगी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला से दुष्कर्म नहीं किया गया था।