फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sometimes, 7-8 men raped us in one day says nepalese woman

घर में जो आता उसी से कराता था रेप, नेपाल पीड़िता की आपबीती

Wed, 09 Sep 2015 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Sep 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Sometimes, 7-8 men raped us in one day says nepalese woman

गुड़गांव के एक अपार्टमेंट में रह रहे सउदी अरब के राजनयिक द्वारा नेपाल की दो भूकंप पीड़िताओं का दुष्कर्म करने और उनके साथ मार पीट करने के वाले राजनयिक और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िताओं ने जो जुर्म की जो कहानी बयां की है वो बहुत दरिंदगी भरी है।

विज्ञापन


सउदी अरब के राजनयिक ने नेपाल भूकंप पीड़िताओं को घरेलू सहायक के तौर पर नौकरी पर रखा था लेकिन बाद में उन्होंने कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर बलात्कार किया जा रहा था। राजनयिक के साथ उसके दोस्त भी इन पीड़िताओं का बलात्कार करते थे।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, पीड़िताओं के साथ जिस तरह से दरिंदगी करते हुए उन्हें प्रताड़ित किया गया है वह हैरान करने वाला है। राजनयिक के घर से मुक्त कराई गई 20 साल की युवती ने बताया कि उनके साथ एक दिन में 7-8 लोग बलात्कार करते थे। वो इस क्रूरता से इतना डर गई थीं कि उन्हें लगता था कि अब इसी घर में उनकी मौत हो जाएगी और वो लौटकर अपने घर नहीं जा पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीनों से रोज हो रहा था रेप

Sometimes, 7-8 men raped us in one day says nepalese woman

राजनयिक के घर से छुड़ाई गई महिला ने बताया कि करीब पिछले चार महीनों से रोज उनका बलात्कार किया जा रहा था। उसने बताया कि राजनयिक अलावा उसके घर आने वाले मेहमान और दोस्त भी उनका बलात्कार करते ‌थे।

उन्होंने बताया कि उनके सामने एक खौफनाक दिन ऐसा भी आया जब सउदी अरब के आठ लोग उनका बलात्कार करना चाहते थे, उन्होंने इसे लेकर राजनयिक और उसकी पत्‍नी से मना किया तो उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका कत्ल करके लाश को सीवर में फेंक दिया जाएगा। 44 वर्षीय महिला ने बताया कि एक दिन राजनयिक ने खुद उसके हाथ में कई जगह चाकू से काटा था।

इतना ही नहीं कई दिनों तक उन्हें खाना नहीं दिया जाता था। महिला ने बताया किसी किसी दिन उन्हें सिर्फ नहाने दिया जाता ‌था। महिला के अनुसार, ओरापी राजनयिक दोस्त जब आते तो उन्हें नहाकर उनके पास बलात्कार कराने के लिए जाना होता था। महिला ने बताया कि इतना सब होने के बावजूद राजनियक की पत्नी भी उनकी मदद करने की बजाए उनकी पिटाई करती थी।

नैनीताल और आगरा ले जाकर भी किया रेप

Sometimes, 7-8 men raped us in one day says nepalese woman

आरोपी राजनयिक के चंगुल से छूटी महिलाओं ने बताया क‌ि कई-कई दिन उहें सिर्फ बिस्किट, ब्रेड और पानी जैसी चाय पर ही जीना होता था।

उन्होंने बताया आरोपी राजनयिक जब आगरा या नैनीताल घूमने जाता तो उन्हें अपने साथ ले जाता था और वहां उनका बलात्कार करता था। आगरा और नैनीताल में उसका कोई दोस्त मिलता तो उससे भी उनका बलात्कार कराता था।

महिलाओं ने बताया कि आरोपी के यहां जब नौकरी पर आई थीं तो कुछ दिनों बाद 15 दिन के लिए सउदी अरब ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि वहां पर उनके साथ किसी प्रकार का शोषण नहीं हुआ। लेकिन वो वहां से जब वापस आईं तो राजनय‌िक ने मसाज करने के लिए कहा और फिर उनका बलात्कार किया।

इसके बाद फिर नियमित रूप से वह उनके साथ बलात्कार करने लगा और अपने दोस्तों को बुलाकर उनका बलात्कार कराने लगा ‌था।

नेपाल दूतावास का पत्र मिलने के बाद खुला मामला

Sometimes, 7-8 men raped us in one day says nepalese woman

यह मामला तब सामने आया जब नेपाल के एक एनजीओ ने किसी तरह से महिलाओं से फोन में बातचीत की और उनके साथ हो रहे व्यवहार के बारे में जानकारी की। एनजीओ ने महिलाओं को आरोपी के चंगुल से जल्द मुक्त कराने की भी बात कही थी।

इसके बाद नेपाल दूतावास ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर कर इन महिलाओं की मदद करने की सिफारिश की थी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने गुड़गांव पुलिस को फोन कर महिलाओं को छुड़ाने का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आरोपी के घर से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed