फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   soldiers raped volleyball player

फौजियों ने वॉलीबाल खिलाड़ी से किया रेप

Thu, 20 Feb 2014 10:11 PM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
soldiers raped volleyball player

दो फौजियों की करतूत ने सेना की वर्दी को दागदार कर दिया। एक जिलास्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी को धोखे से थाना सुभाषनगर के पास होटल नेशनल पैलेस में ले जाकर दोनों ने न सिर्फ गैंग रेप किया बल्कि उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली।

विज्ञापन


इसके बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। आरोपी फौजियों में से एक सचिन की लड़की से पहले से दोस्ती थी। प्रैक्टिकल देने जा रही पीड़िता को वह कॉलेज छोड़ने के बहाने बाइक पर शहर ले आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके साथी भूरे को गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक को भी हिरासत में लिया गया है। सचिन की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

बीए की छात्रा है पीड़‌िता

soldiers raped volleyball player

बीए की पढ़ाई कर रही कैंट इलाके के एक गांव में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक बुधवार को उसका प्रैक्टिकल था। वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकल रही थी तभी फरीदपुर के गांव सिमरा बोरीपुर में रहने वाले फौजी सचिन का उसका पास फोन आया जो इंटरमीडिएट में उसी के साथ पढ़ता था।

सचिन ने उससे कहा कि वह उसे क्यारा ब्लॉक के पास मिले। वह उसे कॉलेज छोड़ देगा। पीड़िता का आरोप है कि सचिन उसे बाइक से बैठाकर कॉलेज छोड़ने के बजाय सुभाषनगर पुलिया के पास होटल नेशनल पैलेस ले आया।

होटल में ले जाकर क‌िया रेप

soldiers raped volleyball player

आरोप‌ियों ने होटल में अपनी आईडी दिखाकर कमरा बुक कराया और फिर कुछ बातचीत करने के बहाने उसे कमरे में ले गया।

पीड़िता का कहना है कि होटल से ही फोन करके सचिन ने अपने गांव के ही साथी भूरे को भी बुला लिया। भूरे भी फौज में है। दोनों ने उसके मुंह पर कपड़ा रखकर उसके साथ रेप किया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन

आरोप‌ियों ने बनाई वीड‌ियो क्ल‌िप‌िंग

soldiers raped volleyball player

रेप के दौरान दोनों आरोप‌ियों ने पीड़‌िता की वीडियो क्लिपिंग भी बनाई और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी क्लिपिंग को इंटरनेट पर डाल देंगे। इसके बाद दोनों फौजी उसे होटल के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने इसके बाद वहीं रोना-बिलखना शुरू कर दिया। इस पर भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ लोगों की सलाह पर वह पास ही में थाना सुभाषनगर पहुंची और पुलिस को सारा वाकया बताते हुए तहरीर दी।

चंडीगढ़ में तैनात है एक आरोपी

soldiers raped volleyball player

पुलिस ने प्रारंभ‌िक जांच के आधार पर बताया कि सचिन राजपूत रेजिमेंट चंडीगढ़ में तैनात है जबकि उसका साथी भूरे खुद को 23 राजपूताना रायफल्स आगरा में तैनात बता रहा है। पुलिस ने होटल मालिक यूसुफ को भी हिरासत में ले लिया है।

विवेचक विनय कुमार सरोज ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में लड़की के साथ रेप की पुष्टि हो गई है। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी सचिन की तलाश की जा रही है। कई जगह दबिश दी गई है लेकिन अभी वह हाथ नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed