फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   soldier dies while saving a girl from some persons

यूपी की बेटी की इज्जत बचाने में जवान हुआ शहीद

Mon, 17 Aug 2015 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 17 Aug 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
soldier dies while saving a girl from some persons

मेरठ की बेटी की इज्जत बचाने के लिए आगे आया जवान शहीद हो गया। फौजी के साथ यह हैवानियत टीपी नगर थाना क्षेत्र के गोलाबड़ इलाके में बृहस्पतिवार शाम हुई।

विज्ञापन


रिश्तेदार की बेटी से सरेआम छेड़छाड़ कर रहे मनचलों ने फौजी को घेरकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। फौजी ने अकेले ही एक दर्जन से ज्यादा शोहदों का डटकर मुकाबला किया। लेकिन, सिर में लगी चोटें उसके लिए घातक साबित हुईं।
विज्ञापन


गंभीर हालत में फौजी को सैन्य अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से गांव टिटौली, शामली निवासी वेदमित्र चौधरी (33) पुत्र तेजपाल सिंह सेना की 416 इंजीनियर ब्रिगेड में जवान थे। वह गोकुल विहार रोहटा रोड पर किराये के मकान में रहते थे। वेदमित्र के पिता तेजपाल मेरठ में ही अंग्रेजी के शिक्षक हैं।

वेदमित्र के बड़े भाई पवित्र सिंह एटा स्थित एक कॉलेज में लेक्चरार हैं। वेदमित्र की ससुराल के करीबी रिश्तेदार की टीपी नगर थाना क्षेत्र के गोलाबड़ इलाके में डेयरी है।

दूध लेने डेयरी गए थे वेदमित्र

soldier dies while saving a girl from some persons

रोजाना की तरह वेदमित्र बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे डेयरी पर दूध लेने पहुंचे थे। उसी समय रिश्तेदार की बेटी डेयरी पर चाय लेकर आ रही थी।

इस बीच, वहां पहुंचे गोलाबड़ निवासी आकाश सैनी पुत्र राकेश सैनी, सतीश सैनी, छविंद्र और अन्य दो मनचलों ने उसे डेयरी के पास रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

यह देख वेदमित्र और डेयरी पर मौजूद रिश्तेदार का बेटा मनचलों से भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि मनचलों ने वेदमित्र को घेरकर उन पर हमला बोल दिया। घायल होने के बाद भी वेदमित्र ने अकेले ही मोर्चा संभालते हुए मनचलों को पीटकर भगा दिया।

दोबारा मौत बनकर पहुंचे हैवान

soldier dies while saving a girl from some persons

थोड़ी देर बाद आरोपी आकाश और सतीश ने एक दर्जन हथियारबंद युवकों के साथ डेयरी पर पहुंचकर वेदमित्र पर फिर से हमला बोल दिया। इन युवकों के हाथ में लोहे की रॉड, लाठी-डंडे आदि थे।

फौजी ने इस बार भी हमलावरों का डटकर मुकाबला किया। हमलावर जब फौजी को काबू नहीं कर पाए तो उन्होंने फौजी के सिर को निशाना बनाकर लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमलावर लहूलुहान फौजी को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान टूट गईं सांसें

soldier dies while saving a girl from some persons

फौजी को गंभीर हालत में सैन्य अस्पताल (एमएच) ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान फौजी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष टीपी नगर प्रशांत कपिल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

तहरीर के आधार पर आकाश सैनी, सतीश सैनी, छविंद्र के खिलाफ नामजद, जबकि चार अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आकाश, सतीश, संजू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छविंद्र समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed