{"_id":"0685480a84dffa4648a60de5878ae815","slug":"sold-wife-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए बेच डाला पत्नियों को","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पैसे के लिए बेच डाला पत्नियों को
अमर उजाला, श्रावस्ती
Updated Wed, 25 Sep 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खेदूपुरवा निवासी युवक बिहार की एक युवती से शादी रचा कर घर लाया था। जिसे कुछ दिन बाद कुरूप बताकर पति ने पैसे के लिए उसे अन्य युवक के हाथ बेच दिया।
विज्ञापन
इसी के बाद उसने अपनी साली से ब्याह रचा कर उसे भी कुछ दिन बाद बेच दिया। इस मामले में पीड़िताओं के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भिनगा कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बिहार के जिला पुरनिया के थाना डगरवा अंतर्गत ग्राम गौरैया निवासी मुजीउर्ररहमान का आरोप है कि उसने अपनी बड़ी पुत्री का विवाह खेदूपुरवा निवासी राजू के साथ किया था, लेकिन कुछ दिन बाद राजू ससुराल में आकर बताया कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है।
विज्ञापन
इस पर ससुराल वालों ने राजू के साथ तीन माह पूर्व अपनी दूसरी पुत्री का विवाह कर दिया। कुछ दिन पूर्व राजू ने फिर अपने ससुराल में बताया कि उसकी दूसरी पत्नी भी किसी के साथ भाग गई है। इस पर शक होने पर मुजीउर्रहमान सोमवार को जब भिनगा के खेदूपुरवा आया तो वहां कहानी कुछ ओर ही निकली।
उसे पता चला कि राजू ने उसकी दोनों पुत्रियों को पैसे के लालच में बेच दिया है। ऐसे में पीड़ित ने राजू व उसकी मां तथा भाइयों पर अपनी पुत्रियों को बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने व अपनी पुत्रियों को खोज निकालने की मांग की है।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक शुभ सुचित बताते हैं कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका सच उजागर किया जाएगा।