फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sold over 50 thousand minor

भाई-भाभी ने ही कर दिया रिश्ते का कत्ल

Thu, 10 Jul 2014 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 10 Jul 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
Sold over 50 thousand minor

धन के लालच में भाई ने सभी रिश्ते ताक पर रख दिए। उसकी नाबालिग बहन की मानें तो 50 हजार रुपये में उसने अधेड़ के हाथों उसे बेच दिया।

विज्ञापन


जबरन निकाह कर अधेड़ ने उसे गलत धंधे में लगा दिया। किसी तरह उसके चुंगल से निकल भागी तो वह उसे वापस ले जाने के लिए गांव तक पहुंच गया।

मां-बेटी ने विरोध किया उसने तेजाब की बोतल उनपर फेंकी। दोनों बाल-बाल बचे। पुलिस में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई।

डरी-सहमी मां-बेटी बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंची। निकाह का पेच देख एसपी ने मामला जांच के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया।

अधेड़ ने कराया गलत धंधा, विरोध पर की पिटाई

Sold over 50 thousand minor

यह शर्मनाक वाकया यूपी के हापुड़ की है। जहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी और उसकी मां रहती हैं। जबकि किशोरी का भाई अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रहता है।

कुछ समय पहले भाई और भाभी उसे और उसकी मां को अपने साथ लोनी ले गए। वहां उन्होंने पचास हजार रुपये के लालच में आकर एक अधेड़ से उसका सौदा कर दिया और निकाह कर दिया।

उसका मां ने इसका विरोध किया तो भाई और भाभी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अधेड़ ने उसे गलत धंधा में लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर तेजाब से किया मां-बेटी पर हमला

Sold over 50 thousand minor

किसी प्रकार अपनी मां के साथ उसके चंगुल से निकलकर अपने गांव भाग आई। 04 जुलाई की शाम अधेड़ वहां भी पहुंच गया और उसे अपने साथ जबरदस्ती ले जाने लगा।

उसने और उसकी मां ने विरोध किया तो उसने तेजाब की बोतल उसके ऊपर फेंककर मारी। दोनों बाल-बाल बच गई। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गया।

सूचना पर पुलिस पहुंची, पीड़ितों से तहरीर ली लेकिन गिरफ्तार किसी को नहीं किया। इस पर डरी सहमी मां-बेटी एसपी कार्यालय पहुंचे मामले की जांच करा उचित कार्रवाई करने की मांग की।

एसपी ने पीड़िता को परिवार परामर्श केंद्र भेजकर पूरी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed