{"_id":"9398642357ce6d9a8e1e899d92a71c11","slug":"sold-daughter-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 हजार में बेटी को जिस्म के दलालों के हाथ सौंप दिया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
70 हजार में बेटी को जिस्म के दलालों के हाथ सौंप दिया
कौशाम्बी/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के पिपरी इलाके में एक अधेड़ दंपति ने अपनी करतूत से मां-बाप के रिश्ते को कलंकित कर दिया। दोनों ने अपनी ही बेटी का सौदा कर डाला।
विज्ञापन
70 हजार रुपये लेकर बेटी को जिस्म के दलालों के हाथ सौंप दिया। दलाल युवती को बाहर ले जा पाते, इससे पहले ही पुलिस को भनक लग गई। पुलिस के पीछा करने पर खरीदार युवती को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
अब दंपति एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। युवती देर शाम तक थाने में ही थी। पुलिस उसके मां-बाप से पूछताछ में जुटी है। एसओ का कहना है कि युवती के बेचे जाने की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन की जा रही है। युवती का कहना है कि मां-बाप उसे शादी के बहाने दूसरे को बेच रहे थे।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अधेड़ मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां और पांच बेटे हैं। अधेड़ और उसकी पत्नी ने अपनी 19 वर्षीय बेटी का मंगलवार को 70 हजार रुपये में सौदा कर डाला।
बताया गया कि लड़की के बदले 70 हजार देने वाले उसे लेकर मथुरा जाने वाले थे जहां उससे जिस्मफरोशी कराने की तैयारी थी। दलाल युवती को लेकर जैसे ही घर से निकले, गांव के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई।
किसी ने पिपरी पुलिस को जानकारी दे दी। युवती के बेचे जाने की सूचना से पुलिस के भी होश उड़ गए। एसओ केपी दूबे ने बताया कि युवती के बेचे जाने की खबर पर उन्होंने फोर्स लेकर पीछा किया।
पुलिस को देखकर खरीदार भाग निकले। युवती को थाने लाकर उसके मां-बाप को बुलाया गया। युवती का कहना है कि मां-बाप ने उससे कहा कि इलाहाबाद में शादी होगी। शादी के नाम पर ही उन लोगों के साथ भेजा।
पिता ने माना कि उसने लड़की का सौदा किया है। हालांकि वह अपनी करतूत पर पछतावा भी कर रहा था और पत्नी पर आरोप लगा रहा था। मामले में चायल के प्रभारी सीओ आलोक मिश्रा का कहना है मामला गंभीर है। जांच की जा रही है।