{"_id":"c1f2d8a7cba1566cdb1d269a8da2fddc","slug":"sodomy-charge-on-labour-leader-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और 'राघवजी': सात साल किया कुकर्म, सीडी में सबूत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
एक और 'राघवजी': सात साल किया कुकर्म, सीडी में सबूत
अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 14 Sep 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बेरोजगार युवक नौकरी की उम्मीद में गांव से शहर आया। एक श्रमिक नेता नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कुकर्म करने लगा। सात साल तक प्रताड़ना सहने के बाद युवक ने पुलिस को उसके कुकर्म की सीडी सौंपी।
विज्ञापन
उसने पुलिस से उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। श्रमिकों के प्रदर्शन और नारेबाजी को देखते हुए एसपी ने मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। मामला सोनभद्र जिले के रेणुकूट का है।
विज्ञापन
चंदौली के अलीनगर थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक शुक्रवार को अपने पिता के साथ पिपरी थाने पहुंचा। उसने रेणुकूट के एक प्रभावशाली बुजुर्ग श्रमिक नेता पर सात साल तक अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उसने तहरीर के साथ शोषण की सीडी भी पुलिस को दी।
विज्ञापन
उसने बताया कि वर्ष 2002 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 2003 से 2005 तक आईटीआई की पढ़ाई की। वर्ष 2006-07 में रेणुकूट में अप्रेंटिस के लिए आया। संस्थान में काम करने वाले दो लोगों ने श्रमिक नेता से संपर्क कराकर श्रमिक संगठन के कार्यालय में रहने की जगह दिलवा दी। वहां वह नौकरों की तरह काम करने लगा।
कुकर्म के बाद धमकी
श्रमिक नेता के घर पर सब्जी और दूध भी पहुंचाता था। अप्रेंटिस पूरी होने के बाद उन दो लोगों ने औद्योगिक संस्थान में नौकरी की बात कहकर श्रमिक नेता को खुश करने के लिए कहा। जब वह नेता के यहां गया तो उसने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।
इसी बीच उसकी नौकरी भी लग गई, लेकिन काम कठिन होने के कारण 32 दिन में ही उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद नेता ने दूसरे विभाग में काम लगवाने का आश्वासन दिया। धमकी दी कि किसी से कुछ बताया तो ठीक नहीं होगा।
युवक ने श्रमिक नेता की करतूत से आजिज आकर उसके कृत्यों की फिल्म बना ली। इसके बाद मौका देखकर घर भाग गया। घर जाने के बाद भी धमकी मिलनी बंद नहीं हुई तो पिता के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने सीडी की जांच के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है।
एसपी राम बहादुर यादव ने कहा कि सीडी देखने के बाद श्रमिक नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।