फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Snake Woman

रात में चारपाई पर सोई महिला कैसे बनी नागिन?

Tue, 03 Jun 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो /अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 03 Jun 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Snake Woman

चारपाई पर सोई महिला सुबह नागिन बन गई। मामला मथुरा के छाता इलाके की है।

विज्ञापन


गांव मड़ौरा के बिहारी लाल की पत्नी रचना रविवार रात उसी के कमरे में एक चारपाई पर सोई थी।

लेकिन सोमवार सुबह जब बिहारी की आंख खुली तो पत्नी गायब थी और उस चारपाई पर नागिन बैठी मिली।

इसके बाद क्षेत्र में अफवाह फैली कि विवाहिता ने नागिन का रूप ले लिया है। गांव के सैकड़ों लोग यह नजारा देखने के लिए उमड़ पड़े। यह खबर महिला के मायके में भी दे दी गई।

पति-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Snake Woman

महिला के पिता ने इसे गहरी साजिश बताते हुए ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना गोवर्धन के गांव मड़ौरा निवासी पातीराम ने कोतवाली छाता में बताया कि उसके पुत्र बिहारी लाल की एक वर्ष पूर्व छाता कोतवाली के गांव मांगरौली में हाकिम सिंह की पुत्री रचना के साथ शादी हुई थी।

रचना को कई बार सर्प ने काट लिया था। उसका इलाज करवाया गया। सोमवार को तड़के चार बजे रचना की चारपाई पर सर्प का पिटारा रखा हुआ मिला। जेवर-कपड़े आदि सामान भी पिटारे के पास पड़े थे। इसे देख वे आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागिन की ये कहानी किसी के गले नहीं उतर रही

Snake Woman

देखते ही देखते सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। पिटारा खोला तो उसमें नागिन थी। हालांकि पातीराम की यह कहानी किसी के गले नहीं उतर रही थी।

इसी दौरान रचना के पिता हाकिम सिंह और माता रामवती देवी भी मौके पर पहुंच गए। हाकिम उस नागिन और ससुरालियों को अपने साथ लेकर गांव मांगरौली आ गए।
 
यहां भी मेला जैसा लग गया। रचना के पिता ने छाता कोतवाली पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देखते ही रचना के ससुराल पक्ष वाले एक-एक कर खिसकने लगे।

पुलिस ने महिला के ससुर, जेठ और देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोवर्धन थाने में पिता हाकिम सिंह ने विवाहिता के पति, ससुर, जेठ, और देवर के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed