फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Smugglers with gold in stomachheld at airport

ऐसी जगह छिपाया सोना कि डॉक्टर भी रह गए हैरान!

Sat, 20 Dec 2014 12:10 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Smugglers with gold in stomachheld at airport

एयरपोर्ट पर लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद भी सोने के तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बार फिर कस्टम विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है इन्होंने पेट में सोना छिपा रखा था।

विज्ञापन


दरअसल, मलेशिया से आई फ्लाइट के दो यात्रियों को चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम चेकप्वाइंट पर रोका गया। हालांकि पहले अधिकारियों ने उन्हें सोना बाहर निकलने तक एयरपोर्ट पर ही रखने का प्लान बनाया था लेकिन एक ने उल्टी होने की शिकायत की तो उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों को सोना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एक तस्कर की हालत बिगड़ने के बाद ही उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाने का था शक

Smugglers with gold in stomachheld at airport

टीओआई के अनुसार, दोनों आरोपियों की उम्र करीब 35 साल है। दोनों मलेशिया की फ्लाइट से रविवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरे थे। दोनों की संदिग्‍ध हरकतों पर कस्टम विभाग ने उन्हें रोक लिया।

अधिकारियों को पहले आशंका हुई कि उन्होंने अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छिपा रखा है, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने सोने के टुकड़े निगल लिए हैं जोकि अब उनके पेट में हैं। इन टुकड़ों का वजन करीब 350 ग्राम है। यह सोना उन्हें शहर में किसी व्यक्ति को देना था।

दोनों आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं और मलेशिया में नौकरी करते हैं। वे दोनों कभी-कभी ही यहां आते हैं। सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी के पेट ये मंगलवार रात सोना बाहर आ गया जबकि दूसरे पर अभी भी नजर रखी जा रही है।

बता दें कि इस साल फरवरी में एक तस्कर की सर्जरी के बाद सोने के 25 कैप्सूल बरामद किए गए थे। इनमें से हर एक का वजन 350 ग्राम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed