फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sleeping woman attacked in uttar pradesh, attacker chopped off her tongue

सोई हुई महिला पर किया हमला, काट ले गए जीभ

Fri, 14 Aug 2015 08:27 PM IST
संवाददाता/राजगढ़ (मिर्जापुर)
संवाददाता/राजगढ़ (मिर्जापुर) Updated Fri, 14 Aug 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
sleeping woman attacked in uttar pradesh, attacker chopped off her tongue

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के राजगढ़/मड़िहान थानाक्षेत्र के गढ़वां गांव में बुधवार की रात दो लोगों ने ग्राम प्रधान मालती देवी की चचेरी सास की घर में घुसकर पिटाई कर दी। फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जीभ काट ले गए। परिवार के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


कोन गढ़वां गांव की राधिका देवी (55) पत्नी स्व. देवराज कोल बुधवार की रात घर में सोई थीं। रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो लोग आए और घर में घुस कर उनकी पिटाई करने लगे। इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया और जीभ काट ले गए।
विज्ञापन


आवाज सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने राधिका देवी को खून से लथपथ देखा तो राजगढ़ पुलिस चौकी को फोनकर जानकारी दी। इस पर वहां से जवाब मिला कि चौकी पर कम संख्या में पुलिस कर्मी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से आए दो लोगों ने किया था हमला

sleeping woman attacked in uttar pradesh, attacker chopped off her tongue

नक्सली इलाके को देखते हुए वे लोग रात में नहीं आ सकते हैं। सुबह आकर घटना की जानकारी लेंगे। इसके बाद घरवाले महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया।

सुबह दो सिपाही मौके पर गए और मामले की जानकारी लेकर थानाध्यक्ष को अवगत कराया। पीड़ित महिला ने इशारे में बताया कि दो लोग बाइक से आए थे और हमला कर चले गए। महिला के पति की करीब पंद्रह वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। महिला को कोई संतान नहीं है। महिला पर हुए इस हमले से गांव के लोग सहम गए हैं।

हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले पर मिर्जापुर के एसपी दिनेश चंद्र ने कहा है कि सीओ गीतांजलि सिंह को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया। वह जांच कर मामले का खुलासा करेंगी। थानाध्यक्ष मड़िहान को भी मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed