कौन कहता है कि ड्यूटी के वक्त अपनी पुलिस सोती है, जरा इन्हें देखो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह पौने चार बजे का वक्त था। आसमान में अब भी अंधेरा था। बाहर सर्द हवा चल रही थी। सड़क पर सन्नाटा देखा तो गाड़ी को साइड में लगा दिया और आराम से सीट पर खर्राटे भरने तैयार हो गए ये पुलिस वाले। तस्वीर लंदन पुलिस की है। दक्षिणी लंदन के सिडकप इलाके में ये पुलिस वाले गाड़ी में सो रहे थे। तभी वहां से जुगरते हुए किसी स्थानीय की नजर इन पर पड़ी।
उसने चिल्लाकर पुलिस वालों को जगाने की भरसक कोशिश की लेकिन इंजन चालू करके सो रहे पुलिस वालों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। दोनों आराम से सोते रहे।
कोई भी हरकत नहीं होती देख दोनों की तस्वीर ले ली और सोशल साइट पर डाल दी। फिर क्या था, नींदखोर पुलिस वालों की तस्वीर वायरल हो गई और लोगों के कमेंट धड़ाधड़ शुरू हो गए।
लंदन पुलिस की खुली पोल!
सोशल साइट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं के मुताबिक अगर जनता की रक्षा करने वाले ही ऐसे चैन से सोएंगे तो फिर कौन महफूज रह सकेगा।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक ड्यूटी के वक्त गाड़ी में सोने वाले दो पुलिस वालों में एक पुरुष है और एक महिला है।
जो भी हो, इस वाक्ये ने लंदन पुलिस की न सिर्फ पोल खोल दी है, बल्कि पुलिसिया महकमे की मुस्तैदी और कार्रवाई पर सवालिया निशान भी लगा दिया है। कुलमिलाकर जनता को इस मुगालते से बाहर निकलना होगा कि वो हर वक्त महफूज है, क्योंकि पुलिस वालों का मौका मिलते ही सोने की फिराक में रहना आम बात है।