फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sleeping girl shot down by a boy

वो सो रही थी तभी सनकी आशिक ने उसे गोली मार दी

Thu, 07 Jan 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Jan 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
sleeping girl shot down by a boy

बाहर रात का सन्नाटा था और अंदर वो बिस्तर सो रही थी। वो नींद में थीं, अपनी जिंदगी के हसीन ख्वाब बुन रही थी, लेकिन एक इंसानियत के दुश्मन ने उसके सपनों में आग लगा दी।

विज्ञापन


कुंडा (प्रतापगढ़) के डुहिया जमेठी गांव में मंगलवार की रात एक सिरफिरे ने घर में सो रही छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

डुहिया जमेठी गांव के मुन्नालाल पटेल की पुत्री ममता कक्षा 11 की छात्रा है। मंगलवार की आधी रात उसे पाटीहार मानिकपुर गांव के युवराज सोनकर ने घर में घुसकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबे पर परिजन छात्रा के कमरे की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकला। परिजन छात्रा को कुंडा सीएचसी में ले आए। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।

छात्रा के भाई दिलीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि आरोपी उसकी बहन को काफी दिन से परेशान कर रहा था। एक दफा शिकायत पर इलाहाबाद पुलिस ने उसे फटकारा भी था।


इन दिनों वह फिर से उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत ममता ने की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर पाटीहार मानिकपुर निवासी युवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में कोतवाल आरके सिंह चंदेल ने बताया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed