फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sixty one year old lady stamped husband to death in row over a packet of cigarettes

पति ने नहीं छोड़ी सिगरेट तो पत्नी ने उतारा मौत के घाट

Sat, 20 Jun 2015 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
sixty one year old lady stamped husband to death in row over a packet of cigarettes

सांड्रा ब्रूस नाम की महिला को अपने घर में 64 वर्षीय पति को मौत के घाट उतारने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा मिली है। आरोपी महिला को सजा होने से पहले अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान हत्या के पीछे का जो सच सामने आया वह काफी हैरान करने वाला है।

विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के अनुसार, सरविस से रिटायर्ड हो चुकी 61 वर्षीय सांड्रा ब्रूस ने अपने पति हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि उसका पति सिगरेट पीता था और वह चाहती थी कि उसका पति सिगरेट पीना बंद कर दे।
विज्ञापन


यह मामला स्कॉटलैंड के स्काई शहर का है। महिला ने अदालत को बताया कि वह अपने पति की सिगरेट पीने की आदत छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जब वह अपने पति की आदत छुड़ाने में नाकाम रही तो उसके काम में सहयोग करने लगी। पति की हत्या के बारे में महिला ने कहा कि उसे याद नहीं है कि उस रात उसने अपने पति के साथ क्या किया। हालांकि अदालत ने पुलिस तहकीकात के जरिए मामले की पूरी सच्चाई सबके सामने रख दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला भी पीने लगी थी पति के साथ सिगरेट

sixty one year old lady stamped husband to death in row over a packet of cigarettes

अदालत ने कहा कि जांच में पाया गया है कि जिस रात सांड्रा ब्रूस ने अपने पति की हत्या की थी उसके अगले दिन उसे यह कहते सुना गया था कि उसके पति ने उसकी सिगरेट की डिब्बी उसके पति ने कहीं छुपा दी थी जिससे वह रात में परेशान रही।

अदालत के याद दिलाने पर महिला ने बताया कि जब वह अपनी पति की सिगरेट की लत नहीं छुड़ा पाई तो वह खुद उसके साथ सिगरेट पीना शु्रू कर दिया था और दोनों पति-पत्‍नी एक साथ सिगरेट पीते थे।

अदालत ने ब्रूस से कहा कि उसके साथ जो भी हुआ हो लेकिन किसी की हत्या करना किसी प्रकार भी ठीक नहीं है। ब्रूस को शुक्रवार को आए अदालते फैसले के बाद जेल भेज दिया गया है। खबरों में कहा गया है पिछले साल फरवरी में ब्रूस ने अपने पति को लात मारी थी और उसे सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया था। जिससे उसको गंभीर चोंटे आने से उसकी मौत हो गई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कहा गया है क‌ि उसके पति की कई पसलियां टूटी पाई गई हैं।

मरे पति की फोटो द‌िखाने पर मुस्कुराई ब्रूस

sixty one year old lady stamped husband to death in row over a packet of cigarettes

खबरों में यह भी कहा गया कि अदालत में सुनवाई के दौरान जब उसे उसके मरे हुए पति की फोटो दिखाई गई जो वह दुख जताने की बजाए हल्का सा मुस्कुराई थी। वहीं ब्रूस के वकील ने अदालत में दलील दि कि उसके पति ने भी उसे लात मारी थी और उसे सीढ़ियों से धक्का दिया था जिससे के उसके शरीर में भी कई जगह चोंट लगी है

जिस घर में ब्रूस के पति की हत्या हुई है उसमें वे दोनों 90 के दशक से साथ रह रहे थे।

इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब एक तकनीशियन उनके घर किसी काम से आया तो देखा कि ब्रूस के पति की लाश पड़ी हुई है। ब्रूस ने इस तकनीशियन को बिना काम कराए ही वापस भेज दिया था। इसके बाद फिर तकनीशियन के जरिए मामला पुलिस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed