छह साल के लड़के ने किया लड़की का यौन शोषण
कहते हैं गुनाह उम्र और वक्त नहीं समझता या यूं कहें गुनाह करने की कोई उम्र नहीं होती। इंग्लैंड में एक 6 साल के बच्चे ने अपनी ही उम्र की एक लड़की का यौन शोषण किया। मगर इस बीच पुलिस हैरान है कि इस मासूम गुनहगार को हिरासत में ले भी तो कैसे।
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि बच्चे ने उसकी बेटी पर यौन हमला किया है। इस हमले के बाद पीड़िता की मां अपनी बच्ची को वारदात के स्थान से ले गई। मगर गुनहगार इतनी कम उम्र का है कि वो अपनी खुद की जिम्मेदारी उठाने के काबिल भी नहीं है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड में क्रिमिनल रिस्पांसिबिलिटी की उम्र 10 साल है और इस मामले में अपराधी की उम्र महज 6 साल है। पीड़िता की मां का आरोप है कि स्कूल प्रशासन की तरफ से भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसे चलते उन्हें अपनी ही बेटी के दोषी होने की टीस साले जा रही है।
इंग्लैंड में 10 साल से नीचे गुनहगार नहीं माना जाता
लंकाशायर पुलिस ने बताया कि कार्यवाही की जिम्मेदारी स्कूल और समाजसेवी संस्थाओं की है। वहीं इस घटना के बाद लड़की को किसी दूसरे स्कूल में दाखिला दिला दिया गया है।
वहीं इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने यह मांग उठा दी है कि देश में सैक्सुअल क्राइम की उम्र को लेकर संशोधन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बच्ची खुद को काफी कमजोर महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस घटना पर स्कूल ने जिस तरह का बर्ताव किया वह जता रहा है कि गलती उनकी बेटी की ही थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि चूंकि आरोपी की उम्र 10 साल के कम है इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं कर सकती है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड में 10 साल से कम के अपराधी को न तो गिरफ्तार किया जा सकता है और न ही किसी गुनाह का आरोप लगाया जा सकता है।