{"_id":"5aa96b49f6d7a0f74f77284aa191d230","slug":"six-who-robbed-gold-loan-agency-in-nashik-posing-as-cops-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में लूट की ये कहानी हैरान कर देगी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फिल्मी अंदाज में लूट की ये कहानी हैरान कर देगी
अमर उजाला, नासिक
Updated Tue, 07 Jan 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी अंदाज में छह शातिरों के एक गैंग ने नासिक के मणापुरम फाइनेंस को निशाना बनाया और अनोखे अंदाज में एक बड़े लूटपाट को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारी बनकर डकैती डालने का यह आइडिया कुछ दिन पहले आई एक फिल्म 'स्पेशल 26' में दिखाया गया था। फिल्म में फर्जी सीबीआई अधिकारियों का एक गैंग बड़े ही शातिर अंदाज में कालाधन जमा करने वालों पर हाथ डालता था।
विज्ञापन
उनका तरीका इतना फूल प्रूफ होता था कि जब तक लोगों के खुद के लुटे जाने का अंदाजा होता था, तब तक वे शातिर लूटपाट कर फरार हो चुके होते थे।
कुछ इसी तर्ज पर छह शातिरों के इस गैंग ने नासिक के मणापुरम फाइनेंस को अपना निशाना बनाया। करोड़ों का सोना जब्त करने के नाम पर अपनी गाड़ी में लादा और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में जब फाइनेंस कंपनी ने पुलिस से सोने की जब्ती के संबंध में पूछताछ की तब जाकर इस डकैती का खुलासा हुआ।
जानकारी के मुताबिक इन शातिरों ने फिल्म 'स्पेशल 26' देखने के बाद उसी तर्ज पर मोटा हाथ साफ करने की योजना बनाई थी। इसी इरादे से इन लोगों ने मणापुरम फाइनेंस कंपनी में काम कर चुके दीपक दलवी को अपने साथ मिलाया।
दीपक से ही मणापुरम फाइनेंस कंपनी की नासिक शाखा में 15 किलो से ज्यादा सोना होने की बात पता चली थी, इसके बाद इन लोगों ने बाकायदा पुलिस की वर्दी खरीदी, नकली पिस्टल खरीदे, एक फर्जी वारंट तैयार किया।
फिर छापेमारी का अभ्यास भी किया ताकि किसी को शक न हो और फिर इस गैंग ने मणापुरम फाइनेंस को अपना निशाना बनाया।
हालांकि पुलिस ने पूरी सूझबूझ दिखाते हुए करोड़ों का सोना और 25 लाख कैश की बरामदगी करने के साथ ही इन शातिरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।