फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   six pose as income tax officials, loot man of rupees 12 lakh

इनकम टैक्स अधिकारी बन उड़ा ले गए बारह लाख

Sat, 01 Mar 2014 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
six pose as income tax officials, loot man of rupees 12 lakh

पिछले साल आई फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर नकली आयकर अधिकारी बनकर बदमाशों ने एक दुकान से लाखों रुपए उड़ा लिए।

विज्ञापन


मामला ठाणे का है जहां बढ़िया सूट बूट पहन और आइडेंटी कार्ड दिखाकर अपने आप को इनकम टैक्स अधिकारी बताने वाले छह लोगों ने ज्वेलरी शोरूम के मालिक से बारह लाख रूपए लूट लिए।

ठाणे में निजामुद्दिन सिराजुद्दीन शेख की ज्वेलरी की दुकान है। कुछ दिनों पहले अचानक शेख की घर पर तीन महिलाएं और तीन पुरूष आए। इन्होंने अपने आप को इनकम टैक्स अधिकारी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने अपना आईडी कार्ड दिखाकर शेख से सोना चांदी के कारोबार की जांच करनी शुरू कर दी। जांच के दौरान ही इस गुट ने शेख को बांग्लादेश से सोना इंपोर्ट करवाने और उस पर इनकम टैक्स से बचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच और टैक्स से बचने के लिए शेख ने नकली टीम को दो लाख की रिश्वत की पेशकश की जिसे टीम ने मान लिया।

नकली टीम को घर पर ही छोड़कर शेख दो लाख रुपए लेने बैंक गया। बैंक बंद होने की वजह से उसने एटीएम से रुपए निकाले और रकम देने के लिए वापस अपने घर पहुंचा। लेकिन घर के अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।


नकली टीम के लोग शेख के घर से न सिर्फ कुछ सोने चांदी के आभूषण बल्कि 12 लाख रुपए भी लूट ले गए थे।
शेख ने सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मुंबई पुलिस ने उन फरार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुछ समय पहले नकली सीबीआई की टीम बनकर बड़े लोगों को लूटने की कहानी पर फिल्म बनी थी। अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह नाम उजागर होने के डर से लोग अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देते।

स्पेशल 26 नाम की इस फिल्म की तर्ज पर ही लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed