{"_id":"087d348f535246c837dae0ceaf3904d9","slug":"six-murders-within-12-hours-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे में 6 हत्याओं से कांप गया मेरठ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
12 घंटे में 6 हत्याओं से कांप गया मेरठ
अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के बाशिंदों के लिए रविवार का दिन बेहद खौफनाक रहा। 12 घंटे में छह हत्याओं से पूरे जिले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सुबह भदौड़ा गांव में पूर्व प्रधान के बेटे के कत्ल से शुरू हुआ हत्या का सिलसिला रात साढ़े आठ बजे तक बहसूमा क्षेत्र में दिल्ली निवासी दो भाइयों की हत्या तक चला।
रविवार सुबह सात बजे सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भदौड़ा में पूर्व प्रधान कृष्णपाल के बेटे कपिल उर्फ पप्पू को गांव के बीचों बीच घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया गया। गैंगवार में हुई इस हत्या में योगेश भदौड़ा के भाई विश्वास समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
दूसरी हत्या कंकरखेड़ा क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में हुई, जहां किसान इश्तियाक की धारदार हथियार से गर्दन रेत दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
तीसरी वारदात में परतापुर क्षेत्र में दिल्ली दून बाईपास पर होटल के पास ट्रक चालक बहादुर सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव ट्रक में सीट पर पड़ा मिला। ट्रक क्लीनर से पुलिस पूछताछ कर रही है, मगर इस हत्याकांड को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
हत्याओं का दौर यहीं पर नहीं थमा, दिन ढ़लते ही लिसाड़ी गेट क्षेत्र के नीचा सद्दीकनगर में डेयरी मालिक हाजी इकबाल के बेटे आफान को पांच लोगों ने चाकुओं से गोदकर मार डाला।
इसके बाद रात साढ़े आठ बजे बहसूमा क्षेत्र में दिल्ली के अमृत विहार थाना क्षेत्र स्थित नत्थूपुरा निवासी तरुण पंत और उसके भाई भगवती प्रसाद को बाइक सवार बदमाशों ने रोका और बातचीत करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।
तरुण पंत की पत्नी लक्ष्मी को बदमाशों ने घायल कर दिया। इनमें से किसी भी वारदात में पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
एसएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि ये महज एक संयोग है कि एक दिन में इतनी हत्याएं हो गईं। सिर्फ सरूरपुर में रंजिशन हत्या हुई, बाकी लिसाड़ी गेट और बहसूमा में अचानक वारदात हुई। इन्हें गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है तथा घटनाओं का शीघ्र खुलासा कराया जाएगा।