फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   six gold bars seized from plane

ऐसी जगह छुपाया सोना कि निकाल नहीं पाया

Sat, 21 Feb 2015 05:48 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
six gold bars seized from plane

दुबई से कालीकट पहुंचे एक विमान में 6 किलो सोना ऐसे छिपाया गया था कि उसे निकालने से पहले कस्टम विभाग को भी मुसीबत झेलनी पड़ी। कालीकट पर उतरने के बाद यह विमान मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई तक गया, लेकिन कोई सोना निकालने नहीं आया।

विज्ञापन


दो दिन तक सोने के तस्करों को पकड़ने की फिराक में जुटे मुंबई कस्टम विभाग के अधिकारियों को जब कई नहीं मिला तो उन्होंने गुरुवार को विमान को कब्जे में लिया और उसके अंदर से 1.49 करोड़ का सोना बरामद किया।
विज्ञापन


कस्टम विभाग ने करीब 13 घंटे तक विमान को कब्जे में रखा। इस दौरान एयरलाइंस ने दूसरे विमान से यात्रियों को रवाना किया।

कहां-कहां गया ये सोना?

six gold bars seized from plane

मुंबई मिरर के अनुसार, कस्टम विभाग को विमान के तीन टॉयलेट में से सोने की 6 रॉड मिलीं। इनमें से हर एक का वजन एक किलो था। कस्टम को सूचना मिली थी कि 17 फरवरी को दुबई से कालीकट पहुंचे विमान में किसी ने सोना छुपा रखा है।

विमान के कालीकट पहुंचने पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इस पर नजर रखी लेकिन कोई भी शख्स सोने के आसपास नजर नहीं आया। इसके असली तस्कर तक पहुंचने के लिए कस्टम ने सोना टॉयलेट में ही रहने दिया और विमान लगातार कई शहरों में उड़ान भरता रहा।

18 फरवरी को कस्टम विभाग ने अपनी सारी यूनिटों को सूचना देकर अलर्ट किया। इस दिन विमान मुंबई से दुबई जाने वाला था।

क्या है इस सोने का राज?

six gold bars seized from plane

आखिरकार कस्टम विभाग के अधिकारियों ने विमान को कब्जे में लिया और उसका चप्पा चप्पा छान मारा। कस्टम ने 13 घंटे तक विमान की तलाशी ली, क्योंकि उन्हें सही पता नहीं था कि सोना आखिर किस जगह छिपाया गया है।

सोने की रॉड को टॉयलेट के वॉशबेसिन में बड़ चालाकी से छुपाया गया था। कस्टम के कमिश्नर एपीएस सूरी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि विदेश के लिए उड़ान भरने वाले किसी विमान से सोना बरामद किया गया हो।

अधिकारियों का अनुमान है कि तस्करों ने सोना ओमान की राजधानी मस्कट में लिया होगा और इसे विमान में छुपा दिया। इसके बाद स्मगलर इसे पाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन सोना कस्टम के हाथ लग गया। तस्करी के लिए माफिया घरेलू विमानों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, क्योंकि इनमें कस्टम की निगाह कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed