होटल में पुलिस का छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए तीन जोड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया की स्वाट और कोतवाली पुलिस टीम ने बुधवार की शाम नगर के एक चर्चित होटल पर छापेमारी की। होटल में तीन जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
होटल से ही पकड़े गए अन्य 13 युवक-युवतियों से पूछताछ के बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया। छापेमारी के दौरान होटल में अफरातफरी मच गई। कई दिनों से नगर के कुछ होटलों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
एसपी ने सीओ डीपी सिंह के नेतृत्व में छापेमारी का निर्देश दिया। स्वाट और कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देर शाम औचक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक हालत में मिले तीन जोड़ों को गिरफ्तार करने के साथ ही 13 अन्य लोगों को हिरासत में ले ली।
पुलिस को देख इधर-उधर भागने लगीं युवतियां
छापेमारी के दौरान होटल में अफरातफरी की स्थिति रही। युवक, युवतियां अपने को बचाने के लिए इधर से उधर भागते नजर आए। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए तीन युवकों को छेड़खानी के आरोप में चालान कर दिया। जबकि अन्य को छोड़ दिया।
छापेमारी करने वाली टीम में सीओ क्राइम ब्रांच पीयूष कुमार सिंह, सीओ सिटी डीपी सिंह, स्वाट प्रभारी राजकुमार सिंह, एसओ संध्या सिंह आदि रहे। इस बाबत सीओ सिटी डीपी सिंह ने बताया कि तीन युवकों का चालान किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
होटल में छापेमारी की कार्रवाई के बाद युवतियों को छेड़ने और युवकों पर केवल छेड़खानी का मामला दर्ज करने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की और आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां पकड़ा तो इतनी हल्की कार्रवाई क्यों की। और पुलिस देह व्यापार (निषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। चलताऊ कार्रवाई से नगर में पसार रहा धंधा और बढ़ेगा।