{"_id":"7317ddde3267eae17feeb109af53ce24","slug":"sister-s-murder-has-blossomed-uppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को किया बेहोश, कर दी बहन की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भाई को किया बेहोश, कर दी बहन की हत्या
अमर उजाला, सिकंदराबाद
Updated Fri, 13 Dec 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेल गांव में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बेड पर पड़ा मिला। घटना से एक दिन पूर्व मृतका का भाई उसे लेने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि देर रात वारदात को अंजाम देने के दौरान भाई को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर कमरे की बाहर से कुं डी लगा दी गई थी। सुबह बहन की लाश देख भाई ने परिजनों को घटना की सूचना दी। कोतवाली पहुंचे मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव दुजाना निवासी महाराज सिंह ने अपनी बेटी मनीषा की शादी चार साल पूर्व सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अंधेल में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
उसी परिवार में मनीषा की छोटी बहन अनीता की भी शादी हुई थी। बुधवार को मनीषा ने अपने मायके में सूचना दी कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसके कारण पिता महाराज सिंह ने अपने बेटे धर्मेंद्र को मनीषा को मायके लाने के लिए भेजा था।
आरोप है कि बुधवार की रात धर्मेंद्र को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया और उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी गई।
बृहस्पतिवार सुबह धर्मेंद्र ने देखा की उसकी बहन मनीषा कमरे में बेड पर मृत पड़ी है और उसके ससुराल वाले दाह संस्कार की तैयारी में हैं। इसकी सूचना धर्मेंद्र ने तुरंत अपने घर वालों को दी। सूचना पर पिता महाराज सिंह समेत कई लोग अंधेल पहुंच गए। मायके वालों को देख मृतका मनीषा के ससुराल वाले वहां से फरार हो गए।
शव को लेकर परिजन आ गए और कोतवाली में पहुंचकर मृतका के पति सुनील, ससुर ज्ञानचंद्र और सास किस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।