'भाई-बहन' को हुआ प्यार, ट्रेन से कटकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थ नगरी इलाहाबाद में इश्क की राह में तमाम पाबंदियों से निराश प्रेमी युगल ने फाफामऊ रेलवे पुल पर ट्रेन के सामने कू दकर जान दे दी। शिवकुटी में महावीरपुरी कॉलोनी के पास बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर युवक-युवती के शव देख लोग सन्न रह गए।
शिवकुटी पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल और कागजात से शिनाख्त कर घरवालों को खबर दी। पता चला कि प्रेमी युगल रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं। वे सोमवार को मिर्जापुर के लिए निकले थे।
बहरिया के एक गांव का रहने वाला 18 वर्षीय सुरेश कटरा इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। वह फैजाबाद से बीए कर रहा था।
पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन सीमा (दोनों नाम काल्पनिक) उससे उम्र में लगभग चार साल बड़ी थी। वह दूसरे जिले के एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
घरवालों ने लगाई थी मिलने पर रोक
सीमा तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। सुरेश और सीमा के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध पनप गया था। उनका प्यार इधर ज्यादा ही गहरा गया था।
परिवार के लोगों को उनके गहराते इश्क की भनक लगी तो उन्हें फटकार लगाई गई। फिर मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी तो वे दोनों परेशान हो गए।
दो दिन पहले सीमा घर से कालेज जाने के लिए निकली थी। जबकि सुरेश मिर्जापुर के एक कॉलेज में दाखिला लेने की बात कहकर निकला था। बुधवार सुबह उनकी लाश रेलवे पुल पर मिलने की जानकारी मिली तो घरवाले वहां आ गए।
घरवाले उनके इस कदम से स्तब्ध हैं। एसओ शिवकुटी प्रदीप राय ने बताया प्रेमी युगल रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिए गए है।
प्यार के पागलपन में खुद को मारा
ये कैसा इश्क है-इस प्रेमी युगल की खुदकुशी से वह पुरानी कहावत फिर सटीक बैठी है कि प्यार अंधा होता है। सुरेश और सीमा चचेरे भाई-बहन होने के बावजूद एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गए कि परिजनों ने मिलने पर रोक लगाई तो उन्होंने एक-दूसरे के साथ दुनिया को अलविदा करने की ठान ली।
एक तो भाई-बहन का रिश्ता, ऊपर से सीमा अपने प्रेमी से चार साल बड़ी थी। परिवार के लोगों को यह बेतुका र्श्तिा न मंजूर होना था और न हुआ। यही वजह कि परिजन सुबह शव मिलने की खबर पाकर रेलवे पुल पर पहुंचे तो वे दुखी जरूर थे लेकिन उनमें बेटे-बेटी की इस हरकत से गुस्सा भी झलक रहा था।
परिवार के लोगों ने कहा कि वे सीमा और सुरेश के मिलने-जुलने को पहले तो भाई-बहन का प्यार समझकर नजरअंदाज करते रहे लेकिन जब पानी सिर के ऊपर से जाने लगा तो दोनों को समझाया और डांटा भी। घरवालों ने यहां तक चेतावनी दी थी कि उन दोनों के बीच दूरी नहीं बनी तो लड़की की पढ़ाई बंद करवा दी जाएगी। मगर फटकार का उन दोनों पर कोई असर नहीं हुआ और साथ दुनिया छोड़ दी।