{"_id":"71f7dc75ec778dc48076d00172982e5e","slug":"simone-pepe-murdered-rival-by-feeding-him-to-pigs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डॉन, जिसने अपने दुश्मन को सुअरों को खिला दिया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
एक डॉन, जिसने अपने दुश्मन को सुअरों को खिला दिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमने अब तक सुना या पढ़ा था कि बदमाशों के दो गुटों में दुश्मनी होती है तो वे एक दूसरे का नामोनिशां मिटाने के लिए कई साजिश रचते हैं। अपने दुश्मन को गोलियों से भून देते हैं या फिर धारदार हथियार से कत्ल कर देते हैं।
विज्ञापन
लेकिन आज हम आपको इटली के एक ऐसे गैंगस्टर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने दुश्मन को जिंदा ही भूखे सुअरों को खिला दिया।
डेली मेल के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर सिमोन पेपे ने अपने दुश्मन फ्रांसेस्को रकोस्टा को पहले लोहे की छड़ से मारकर घायल कर दिया और फिर उसे भूखे सूअरों के आगे फेंक दिया। वे जानवर देखते ही देखते उसे खा गए।
विज्ञापन
रकोस्टा अपनी जिंदगी की भीख मांगता रहा लेकिन सिमोन नहीं पिघला। और उसने यह हैवानियत वाला कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि पिछले 60 सालों में यह हत्या इटली के एक गैंग के सदस्यों के आपसी दुश्मनी का हालिया घटनाक्रम है।
सिमोन पेपे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले परिवार ड्रानघेटा का सदस्य है। उसका इटली के कैलब्रिया में दबदबा है। यह परिवार पड़ोसी द्विप सिसली के आपराधिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों से काफी ताकतवर, हिंसक और धनवान है।
विज्ञापन
18 नवंबर को पुलिस ने एक टेप जारी किया, जिसमें सिमोन फोन पर किसी से रकोस्टा के बारे में बता रहा था। वह कह रहा था, 'रकोस्टा को जिंदगी की भीख मांगते हुए देखना बहुत सुकून वाला पल था।'
पुलिस का मानना है कि पिछले 24 घंटे में सिमोन ने और तीन कत्ल किए हैं।
सिमोन ने बताया कि उसने यह हत्या अपने गॉडफादर डोमेनिको बोनारिगो की हत्या का बदला लेने के लिए किया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिमोन इस तरह से हत्या करके अपराध जगत से जुड़े लोगों और अपने गैंग में अपना खौफ कायम करना चाहता है।