फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Siddhartha Das confirmed being the biological father of Sheena Bora - Sheena Bora Murder Case

शीना के असली पिता सिद्धार्थ ने कहा इंद्राणी दोषी है तो मिले फांसी

Tue, 01 Sep 2015 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Sep 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
Siddhartha Das confirmed being the biological father of Sheena Bora - Sheena Bora Murder Case

शीना हत्याकांड के बाद सामने आई रिश्तों की अजीब कहानी में अब शीना बोरा का असली पिता मिल गया है। शीना के पिता और कथित तौर से इंद्राणी के पहले पति सिद्धार्थ दास ने दावा किया है कि वह शीना और मिखाइल बोरा का पिता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उसकी इंद्राणी से कभी शादी नहीं हुई थी लेकिन वह दोनों कुछ दिन तक साथ रहे हैं।

विज्ञापन


सिद्धार्थ दास अब कोलकाता के दमदम इलाके में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इंद्राणी से पहली बार गुवाहाटी में मिले थे और फिर दोनों साथ में रहने लगे थे। सिद्धार्थ ने मीडिया को बताया वह दोनों साथ में थे तभी उनके दो बच्चे हुए इसके बाद इंद्राणी 1989 में उन्हें छोड़कर चली गई। उन्होंने कहा कि जब से इंद्राणी छोड़कर गई है तब से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन


सिद्धार्थ ने बताया कि इंद्राणी पैसों के पीछे भागती थी और वह एक साधारण आदमी था। उसने कहा कि इंद्राणी को पैसे वाले लोग अच्छे लगते थे इसलिए वह उसे छोड़कर चली गई थी। सिद्धार्थ ने कहा कि वह पुलिस जांच में हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ की मांग इंद्राणी को मिले फांसी

Siddhartha Das confirmed being the biological father of Sheena Bora - Sheena Bora Murder Case

इंद्राणी मुखर्जी के बेटी की हत्या आरोप फंसने के मामले में सिद्धा‌र्थ दास ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट देखकर लगता है कि इंद्राणी ने ही शीना की हत्या की होगी। उसने कहा कि अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि इंद्राणी ने शीना की हत्या की है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

सिद्धार्थ ने कहा कि शीना को पता था कि वह उसका पिता है। उसने कहा कि उसे शीना का जन्मदिन भी याद है। शीना 11 फरवरी 1987 को पैदा हुई थी।

सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि वह एक छोटी सी कंपनी में नौकरी करता है और 1998 से यहीं कोलकाता में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed