फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   si tried to rape in jhansi.

नशे में धुत दरोगा ने महिला के कपड़े फाड़े

Fri, 20 Feb 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Fri, 20 Feb 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
si tried to rape in jhansi.

नशे में धुत एक दरोगा ने झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौरा गांव में एक महिला से बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन


इस दौरान हुई छीना झपटी में उसके कंधे पर लगा कॉलर बैंड गिर गया। एसएसपी के आदेश पर हुई जांच में घटना सही पाई गई है। एसपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर धमना चौकी में तैनात दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इटौरा गांव की एक महिला ने एसएसपी से शिकायत की कि वह बुधवार की सायं करीब छह बजे घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी चौकी धमना में तैनात दरोगा (एचसीपी) बनवारी लाल यादव नशे की हालत में वहां आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर समझौते का दबाव

si tried to rape in jhansi.

महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा ने बलात्कार करने की नीयत से उसे घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। उसके चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने उसे दरोगा के चंगुल से बचाया। इस दौरान हुई छीना झपटी में दरोगा के कंधे पर लगे बैच (कॉलर बैंड) गिर गया, जिसे लेकर वह थाने पर शिकायत करने गई।

आरोप लगाया गया  कि थाने पर  कार्रवाई करने के बजाए उस पर दरोगा से समझौता करने का दबाव बनाया। धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी किरन एस. के आदेश पर एसपी सिटी राजेश कुमार ने मौके पर जाकर जांच की।

एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। हालांकि दरोगा का तर्क था कि वह महिला से खाना खिलाने की कह रहा था। अगर दरोगा जबरन ऐसा कर रहा था तो यह भी अमर्यादित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed