फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   SI murdered near India-Nepal border

गश्त करने गए एसआई की हत्या, नेपाल बॉर्डर पर मिला शव

Fri, 08 Jan 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Jan 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
SI murdered near India-Nepal border

पलियाकलां में भारत नेपाल सीमा की बीओपी कजरिया चौकी पर तैनात एसआई दीप सिंह सोडा की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह सुबह करीब पांच बजे जवानों की पेट्रोलिंग की जांच पर निकले थे। वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई तो बार्डर से महज चार किलोमीटर पहले कजरिया गांव के पास उनका खून से लथपथ शव मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में सीमा पर सक्रिय तस्करों पर भी संदेह जताया जा रहा है। कुछ समय पहले दीप सिंह ने सात लाख रुपए का तस्करी का माल पकड़ा था। एसएसबी 39वीं वाहिनी की ए कंपनी के एसआई मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि एसआई दीप सिंह के चेहरे पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया था। नाक पर गहरी चोट और चेहरे पर भी कट के निशान थे।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसबी कमांडेंट, गौरीफंटा कोतवाल कृष्ण मुरारी शर्मा, एसपी अखिलेश चौरसिया और एसपी सीओ रामआसरे मौके पर पहुंचे।

मृतक एसआई की जेब में मोबाइल आदि सुरक्षित मिला और पास में किसी अन्य व्यक्ति की एक चप्पल पाई गई। एसएसबी अधिकारियों के मुताबिक मृतक एसआई की हत्या की गई है और इससे पहले उनके साथ झड़प हुई है। 49 वर्षीय एसआई दीप सिंह सोडा गुजरात के जिला मोथाना के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद यह एक बड़ा सवाल हर किसी के जेहन में कौंध रहा है कि कहीं तस्करों ने तो नहीं की एसआई की हत्या? फिलहाल पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। एसपी अखिलेश चौरसिया का भी कहना है कि मामला तस्करी से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल विवेचना से पहले उन्होंने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

एसआई ने कुछ दिन पूर्व ही सीमा पर लाखों रुपये के तस्करी के माल को बरामद किया था, इससे भी मामले को जोड़कर देखा जा रहा है।

मृतक एसआई दीप सिंह सोडा का व्यक्तित्व हंसमुख था। उनकी किसी से रंजिश भी नहीं बताई जा रही है। फिर उनकी इस तरह से हत्या किसने और क्यों की इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है और इसको लेकर पुलिस और एसएसबी दोनो ही पसोपेश में हैं। माना यह भी जा रहा है कि सुबह चेकिंग के दौरान उन्होंने तस्करों को कुछ ले जाते देखा हो और फिर उनमें से किसी को पकड़ लिया हो जिस पर उनके ही साथियों ने उनकी हत्या कर दी।


इन्हीं सब बातों के चलते पहली बारगी तस्करों पर हत्या का अंदेशा है। फिलहाल हत्या के कारणों पर पर्दा है हालांकि पुलिस कह रही कि हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। हंसमुख स्वभाव के एसआई की हत्या पूरी एसएसबी समेत इलाके के लोगों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाल कृष्णमुरारी शर्मा का कहना है कि वह हर पहलू पर गौर कर रहे हैं जल्द ही गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

एसआई की इस तरह हुई हत्या से कजरिया ही नहीं आसपास की बीओपी और मुख्यालय में भी शोक की लहर है और साथी गमगीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed