फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   shot shopkeeper for free cock

मुफ्त में नहीं दिया मुर्गा, तो मार दी गोली!

Wed, 19 Mar 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 19 Mar 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
shot shopkeeper for free cock

मुफ्त मुर्गा न देने पर दबंगों ने एक पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। संचालक के दूसरे पार्टनर व एक ग्रामीण को बुरी तरह पीटा गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के एकत्रित होने पर दबंग अपनी दो बाइक छोड़कर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार में से दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

नब्बानगला मजरा निवासी मोतीराम अपने बहनोई मोती लाल (36) निवासी बकैनिया (रामपुर पटवाई) के साथ पोल्ट्री फार्म चलाता है।

मोतीराम के अनुसार रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही अशोक, अजयपाल, सतिया पोल्ट्री फार्म पर आए और मुफ्त में मुर्गा व शराब के लिए पैसे मांगने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव का ही भूपाली भी उस वक्त फार्म पर मौजूद थे। इसी दौरान अशोक ने तमंचा निकाल लिया और मोतीलाल पर फायर झोंक दिया। गोली मोतीलाल को लगी। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्रित हो गये। तब तक हमलावर अपनी दोनों बाइक छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण घायलों को रामपुर जिला अस्पताल ले गये। अस्पताल में उपचार के दौरान मोतीलाल की मौत हो गई। मोतीराम व भूपाली की हालत गंभीर बनी हुई है। मोतीराम की तहरीर पर तीनों के खिलाफ  मूंढापांडे थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ मूंढापांडे ने बताया कि अशोक व अजय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed