फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Shot on Gangrep victim

गैंगरेप पीड़िता को क्यों मारी गोली?

Tue, 29 Apr 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 29 Apr 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
Shot on Gangrep victim

समझौते से मना करने पर एक गैंगरेप पीड़िता को बदमाशों ने सरेशाम गोली मार दी। यह वारदात बाइक सवार युवकों ने मेरठ के फैज-ए-आम कॉलेज के पास की।

विज्ञापन


गोली महिला के कंधे में लगी है। जानलेवा हमले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिनमें एक आरोपी पहले से ही दुष्कर्म के केस में नामजद है।

महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

पुलिस के अनुसार हापुड़ निवासी एक महिला ने जनवरी में थाना कोतवाली में केस दर्ज कराया था।

पीड़िता ने पहले किया था आत्मदाह का प्रयास

Shot on Gangrep victim

उसका आरोप था कि वह हापुड़ से बुढ़ाना गेट पैंठ आई थी। हापुड़ निवासी जान-पहचान के तीन युवक उसे लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर ले गए थे।

उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के फतेल्लाहपुर में एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस केस में हापुड़ निवासी राशिद, वसीम और एक अन्य को नामजद किया गया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कुछ दिन पूर्व एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास भी किया था।

महिला के अनुसार सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपने देवर के साथ जली कोठी से आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी और मौत से जुझ रही लड़की

Shot on Gangrep victim

रिक्शा जब दिल्ली रोड पर फैज-ए-आम कॉलेज के पास पहुंचा तो पीछे से आए तीन युवकों ने रिक्शे के आगे बाइक रुकवा लिया।

इनमें से एक आरोपी राशिद ने महिला से कोतवाली में दर्ज मुकदमे में समझौता करने को कहा।

आरोप है कि महिला के विरोध करने पर उस पर गोली चलाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह के अनुसार महिला की तरफ से थाना देहली गेट पर हापुड़ निवासी राशिद, वसीम और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed