फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   shot ac Married women

विवाहिता को मारी गोली, आरोपी को गांव वालों ने पकड़ा

Mon, 14 Sep 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अवागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अवागढ़ Updated Mon, 14 Sep 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
shot ac Married women

नगला ब्लॉक में रविवार दोपहर घर पहुंचे युवक ने विवाहिता सोनी (22) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और भागने लगा, तभी घरवालों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की, जिससे वह अधमरा हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने तहरीर दी।  गांव नगला ब्लॉक निवासी जगदीश प्रसाद जाटव की पुत्री सोनी की शादी तीन साल पहले जिला हाथरस के थाना सहपऊ निवासी कृष्णा के साथ हुई थी। पति शराबी और जुआरी है जिसके चलते सोनी आठ महीने से मायके में रह रही थी। रविवार दोपहर ढाई बजे कोतवाली नगर हाथरस के मोहल्ला सीयल खेड़ा निवासी सुभाष सोनी के घर पहुंचा और कुछ देर वहां बैठा। इस दौरान सोनी पानी लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हुआ अधमरा

shot ac Married women

पानी पीने के बाद जब वह गिलास रखकर वापस पहुंची तभी सुभाष ने तमंचा निकालकर सोनी के सिर में गोली मार दी, जिससे गोली आरपार हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने लगा, तभी फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण और घरवाले एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की।

साथ ही ईंटों और लाठी डंडों से पिटाई की जिससे आरोपी वहीं अधमरा होकर गिर पड़ा। सूचना लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया है।

जिला अस्पताल में अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीशपाल भी पहुंच गए। दूसरी ओर, घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे।

प्रेम प्रसंग का मामला!

shot ac Married women

पिता जगदीश प्रसाद ने आरोपी सुभाष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि आरोपी दोपहर को गांव पहुंचा बेटी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों का दबी जुबान में कहना है कि आरोपी व मृतका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी को कई बार गांव में देखा भी गया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर बसपा सरकार में मंत्री रहे राजवीर सिंह भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों का कहना है कि कहीं यह घटना ऑनर क्लिंग तो नहीं है। क्योंकि आरोपी के मृतका से प्रेम संबंध थे और कई बार उसे गांव में देखा गया था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को मृतका के परिवार से ही किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उसे आगरा से गांव लाया गया था। सोनी घर पर अकेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed