फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   shopkeeper beheaded by his neighbors in jhansi

झांसी: सो रहे दुकानदार को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 17 Nov 2015 05:43 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper beheaded by his neighbors in jhansi

मनकुआं में जुए को लेकर हुए विवाद में दुकान पर सोते दुकानदार को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


निकटवर्ती ग्राम मनकुआं निवासी राजेंद्र सिंह यादव (50) रविवार की रात में फोरलेन के लकड़देव स्थित हनुमानजी के मंदिर के सामने अपनी चाय की दुकान पर सोया हुआ था। सुबह देर तक सोया देख लोगों ने राजेंद्र को उठाने का प्रयास किया गया तो खून से लथपथ कपड़ों को देख लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष बलजीत सिंह और प्रभारी सीओ सदर आईपीएस सोमेन वर्मा ने घटना की जानकारी ली। पूछताछ के दौरान पुलिस को मनकुआं के पूर्व प्रधान ने पूरी घटना का कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुई दुकानदार की हत्या?

shopkeeper beheaded by his neighbors in jhansi

मारा गया दुकानदार देर रात तक आधा दर्जन लोगों के साथ जुआ खेल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग जुए के रुपये उठाकर ले गए, जिन्हें वापस लेने के लिए राजेंद्र सिंह गांव के हरिश्चंद्र व उसके साथियों के पास गया हुआ था, जहां उसका रुपये के देनदेन को लेकर गांव में विवाद हो गया था।

आरोप है कि राजेंद्र सिंह यादव की आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र जितेंद्र यादव ने थाना पुलिस को बताया कि गांव के हरिश्चंद्र यादव पुत्र जगदीश यादव, चिंटू यादव पुत्र जगदीश यादव, रमेश यादव पुत्र मंशाराम यादव, अंगद पुत्र सीताराम ने रुपये के लेनदेन को लेकर उसके पिता राजेंद्र सिंह यादव की एक राय होकर कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने जितेंद्र यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लोगों ने इसी दौरान पुलिस अफसरों को यह भी बताया कि मनकुआं गांव क्षेत्र के जुए के बडे़ अड्डे के रूप में मशहूर है, जहां दिन-रात जुए के फड़ लगते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed