{"_id":"4bfa881511d2fed39eec43d74f3bdeca","slug":"shopkeeper-beats-a-thief-in-his-shop-recorded-in-cctv-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुकान लूटने पहुंचे बदमाश की ऐसी हालत नहीं देखी होगी!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
VIDEO: दुकान लूटने पहुंचे बदमाश की ऐसी हालत नहीं देखी होगी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Dec 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 3 फीट लंबा हथियार लेकर एक दुकान में लूट के इरादे से घुसे चोर को दुकानदार ने ऐसा सबक सिखाया कि वह भाग खड़ा हुआ। दुकानदार की बहादुरी से चोर भागने को मजबूर हो गया।
विज्ञापन
दुकानदार ने बिना डरे एक मेटल रॉड से चोर का मुकाबला किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस लड़ाई में दुकानदार को तीन बार हथियार से चोट लगी और इसमें उसकी उंगली भी कट गई लेकिन फिर उसने हिम्मत नहीं हारी और चोर को भगाकर ही दम लिया।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार, घटना उत्तर पूर्व इंग्लैंड में बसे संडरलैंड शहर की है। पुलिस ने मैक्स एंड संस नाम के इस स्टोर से घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार मकसूद ने बताया कि चोर ने दुकान में घुसते ही उसे बड़ा सा चाकू दिखाते हुए पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस पर वह कैश काउंटर की ओर बढ़े और चोर को शांत रहने के लिए कहा। इस दौरान चोर ने उन पर तीन बार वार किया। काउंटर पर पहुंचकर उन्होंने मेटल रॉड निकाली और चोर पर हमला कर दिया।
चोर जब तक कुछ समझ पाता दुकानदार ने उसके कंधे पर दो बार जोर से रॉड मारी जिससे वह घबरा गया और वहां से भाग निकला। घटना में मैक्स की एक उंगली कट गई। चोर के भागने के बाद मैक्स ने पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।