{"_id":"accd415a40e05ade78b933ea026daa39","slug":"shoot-relatives-of-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भरी पंचायत में रिश्तेदार को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: भरी पंचायत में रिश्तेदार को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Sun, 09 Feb 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में विचाराधीन दहेज उत्पीड़न के मामले में समझौता कराने लिए यूपी के अमरोहा के गांव हिरनवाला में शनिवार को जुटी पंचायत में एक युवक ने बहन के ससुर की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद पंच और ग्रामीण मृतक को वहीं पड़ा छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी, उसके पिता और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हसनपुर के मोहल्ला हिरनवाला निवासी मास्टर सफी ने अपनी बेटी रूबीना का विवाह करीब चार साल पहले मंडी धनौरा के मोहल्ला कंचन बाजार में रहने वाले इमरान के पुत्र रिजवान से किया था। इमरान रेडीमेट कपड़ों की दुकान करता था।
विज्ञापन
रिजवान और रूबीना में किसी बात पर अनबन हा गई। करीब तीन साल से रूबीना मायके में ही रह रही है। इसके बाद दर्ज कराया गया दहेज का मामला कोर्ट में भी चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को मोहल्ले में मोहम्मद शकील के आवास पर लड़की और लड़के पक्ष के लोगों में समझौता कराने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में लड़के पक्ष से इमरान पुत्र अब्दुल सलाम, कमरूद्दीन पुत्र अलाउद्दीन निवासी कंचन बाजार, मोहम्मद यामीन पुत्र नसीर अहमद शमीम निवासी बास्टा चांदपुर(बिजनौर) और दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद थे।
बताते हैं कि पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान लड़की का पिता सफी अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। लोगों ने समझाकर उससे बंदूक ले ली।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थोड़ी देर बाद रूबीना के भाई जहांगीर ने तमंचे से बहन के ससुर इमरान (56) के सिर में गोली मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पंचायत में भगदड़ मच गई और पंच वहीं मृतक की लाश छोड़कर भाग गए। मृतक के साथ आए लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंदूक, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आरोपी जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि गोली तमंचे से मारी गई है। मृतक के भाई अदनान की तहरीर पर मास्टर सफी, जहांगीर और युवक की दूसरी बहन शाहीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।