{"_id":"53e876ff03632acfaea081ae62175fd9","slug":"shoot-out-at-bulandshahar-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक मरा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक मरा
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 09 Jan 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर बुधवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज से गूंज उठा। बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में एक महिला समेत तीन हत्यारोपियों पर अभिरक्षा में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
एक हत्यारोपी की मौके पर ही मौत हो गई। एक हत्यारोपी और एक अन्य बंदी गोली लगने से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारे गए युवक की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पुलिसवालों की दरिंदगी: बहन से रेप की कोशिश, भाई का कत्ल
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने देर रात एक हत्यारोपी जगदीश उर्फ हाथी निवासी निजामपुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब सवा चार बजे निजामपुर निवासी जगत सिंह, उसकी पत्नी कुंतेश और राजेंद्र जेल से कोर्ट में पेशी पर आए थे।
दो औरतों ने लड़की को घर में बुलाया, और फिर गैंगरेप!
पुलिस अभिरक्षा में तीनों पेशी के बाद जैसे ही कोर्ट से बाहर परिसर में पहुंचे, हथियारों से लैस बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जगत सिंह बदमाशों के निशाने पर था।
इस हिरोइन ने रची फिल्मी साजिश!
जगत सिंह के पेट, सिर और छाती में गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेंद्र और एक अन्य बंदी ज्ञानचंद गोली लगने से घायल हो गए। घायल ज्ञानचंद दूसरे मामले में पेशी पर आया था। कुंतेश बाल-बाल बची।