फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Shocking story American girl 14 forced prostitution sex traffickers

'हर रात एक नया शख्स मेरे कपड़े उतारता था'

Sat, 19 Apr 2014 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Apr 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Shocking story American girl 14 forced prostitution sex traffickers

हर रात एक नया शख्स मेरे कपड़े उतारता था। वो मुझे हमेशा नशे में धुत रखते थे, ताकि मेरे शरीर के साथ जो कुछ हो रहा है मैं उसका विरोध न कर सकूं। उन्होंने मुझे एक सेक्स ट्वॉय बना डाला था।

विज्ञापन


न्यूजर्सी के छोटे से इलाके में रहने वाली 14 साल की हौली ऑस्टिन स्मिथ ने अपने साथ हुए सेक्स के घिनौने इस खेल को पेज-दर-पेज बयान किया है।

स्मिथ के जिस्मफरोशी के धंधे तक पहुंचने की कहानी तब शुरू होती है जब वह महज 14 साल की थीं।

इस कच्ची उम्र में ही स्मिथ के चचेरे भाई ने उनका यौन शोषण किया। जब स्मिथ ने यह बात मां-बाप को बताई तो उन्होंने उल्टा उसे ही ताना मारा।

पहली बार चचेरे भाई ने किया यौन शोषण

Shocking story American girl 14 forced prostitution sex traffickers

यहां तक कि उसे उसी लड़के के साथ वक्त बिताने के लिए मजबूर करते रहे।

स्मिथ को इस बात का मलाल रहता था कि उसके बाकी दोस्तों की तरह अभिभावकों का प्यार नहीं मिलता इसी से दुखी स्मिथ अलहड़ और बेपरवाह जिंदगी जीने लगी।

स्मिथ ने सेक्स गुलामों की दुनिया के स्याह राज और अपने साथ बीते भयानक अनुभवों की खौफनाक दास्तान एक किताब की शक्ल में दुनिया के सामने रखी है।

स्मिथ की इस किताब का नाम है- ‘वॉल्किंग प्रे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से नहीं मिला प्यार को भाग गई

Shocking story American girl 14 forced prostitution sex traffickers

‘वॉल्किंग प्रे’ में स्मिथ लिखती हैं कि एक दिन शॉपिंग मॉल में उसकी मुलाकात अधेड़ उम्र के ग्रेग से हुई।

वह ग्रेग की पोती की उम्र की थी, फिर भी जब घर से प्यार ना मिला तो वह अनजान ग्रेग की बातों में अपनापन महसूस करने लगी।

स्मिथ ने लिखा है कि 'ग्रेग कहता था कि मैं बहुत सुंदर हूं, और वह मुझे मॉडलिंग की दुनिया में ले जाएगा।

ग्रेग उसे यह एहसास दिलाता था कि वह उसका ताउम्र ख्याल रखेगा और कभी अकेला नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन

कई मर्दों ने स्मिथ के साथ किया बलात्कार

Shocking story American girl 14 forced prostitution sex traffickers

बस दो हफ्ते की जान-पहचान में स्मिथ को ग्रेग पर इतना भरोसा हो गया था कि वह उसके साथ घर से भाग गई।

किताब में स्मिथ ने बताया किस तरह ग्रेग ने ना सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसे देह व्यापार के धंधे में फेंक दिया।

वेश्‍याओं की उस दुनिया में जब पहला शख्स मेरे करीब आया तो मैं यह भी नहीं सोच पा रही थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है।

अगले दो दिनों में कई मर्दों ने नाबालिग स्मिथ के साथ बलात्कार किया।

36 साल की स्मिथ एक बच्चे की मां हैं

Shocking story American girl 14 forced prostitution sex traffickers

हालांकि, वह खुशकिस्मती से वह मात्र 2 दिन के अंदर बचा ली गई और उसे मां-बाप को सौंप दिया गया।

लेकिन स्मिथ की कहानी वहीं पर खत्म नहीं हुई। उस वक्त ना तो स्मिथ को समझ आ रहा था कि वो खुद को कैसे संभाले और ना ही उसके मां-बाप को।

इस पूरे हादसे से बाहर निकलने में स्मिथ को लंबा वक्त लगा। 36 साल की स्मिथ आज एक बच्चे की मां हैं और इज्जत भरी जिंदगी जी रही हैं।

स्मिथ लिखती है कि अगर किसी के साथ ऐसा हादसा होता है तो उसे सबसे ज्यादा जरूरत प्यार की होती है। उस वक्त पीड़ित को यह विश्वास दिलाना सबसे अहम होता है कि जो भी हुआ उसमें उसकी कोई गलती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed