फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sho son attempts to rape girl in banda district

SI के बेटे ने छात्रा की इज्जत पर डाला डाका

Thu, 09 Jan 2014 04:48 PM IST
अमर उजाला, बांदा
अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Jan 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
sho son attempts to rape girl in banda district

एक लड़की खेत में गई थी। तभी दरोगा के एक बेटा अपने दो दोस्त के साथ उस पर झपट पड़ा। उन लोगों ने उसकी अस्मत पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


दरिंदों की गिरफ्त में फंसी लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वे लड़की का गला घोंटने का प्रयास करने लगे। तभी लोगों को अपनी ओर आता देखकर वे वहां से फरार हो गए।

पुलिसवालों की दरिंदगी: बहन से रेप की कोशिश, भाई का कत्ल
विज्ञापन


पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम 17 वर्षीय रोमा (परिवर्तित नाम) शौच के लिए खेत में गई थी। तभी वहां कुटिया में मौजूद एक साधु और दो युवकों ने उसे दबोच लिया और दुराचार की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को घर में बुलाया, और फिर गैंगरेप!

शोर मचाने पर दोनों युवकों ने किशोरी का गला दाबने का प्रयास किया। ग्रामीणों के ललकारने पर दो युवक नजदीक खड़ी मैजिक गाड़ी से भाग निकले। जानकारी मिलने पर परिजन कुटिया में पहुंचे तो साधु बेहोशी का नाटक करने लगा।

'किराएदार ने लूटी अस्मत', कोर्ट ने कहा रजामंदी से सेक्स

चिल्ला थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर ईश्वर प्रसाद, दीपक चौहान (अजमतपुर, फतेहपुर) व एक अन्य युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस ने ईश्वर प्रसाद को जेल भेज दिया। दीपक उन्नाव में तैनात पुलिस उप निरीक्षक का बेटा बताया गया है। घटनास्थल जाकर जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed