फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sheena's brother says that he has evidence against Peter Mukharjee

शीना के भाई ने कहा 'पीटर के खिलाफ भी हैं कई सबूत'

Thu, 27 Aug 2015 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Aug 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
sheena's brother says that he has evidence against Peter Mukharjee

हाईप्रोफाइल शीना बोरा मर्डर मामले में अब शीना का भाई मिखाइल बोरा भी सामने आ गया है। बहन शीना की हत्या में इंद्राणी मुखर्जी के पति और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी के शामिल होने का दावा कर सब को चौंका दिया है। मिखाइल ने कहा है कि उसके पास पीटर के खिलाफ कुछ ऐसी तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं जिनसे पीटर बच नहीं सकते।

विज्ञापन


मिखाइल ने मीडिया से कहा है कि उसकी बहन शीना की हत्या के बाद इंद्राणी का अगला निशाना अब वह था। पीटर ने कहा कि 2012 में काफी दिन तक शीना के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसने इंद्राणी को फोन पूछा की सीना कहां है तो उसने बताया कि वह अमेरिका पढ़ाई के लिए चली गई है।
विज्ञापन


इसके बाद इंद्राणी से शीना का नंबर मांगा तो उसने वह देने से मना कर दिया। मिखाइल बोरा ने बताया कि जब वह अगस्त 2014 के करीब इंद्राणी को बार-बार फोन कर शीना के बारे में पूछने लगा तो उसने कहा बार-बार शीना के बारे में पूछ कर उसे परेशान न करे और धमकाया भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शीना और पीटर की रिकॉर्डिंग से खुलेगी पोल'

sheena's brother says that he has evidence against Peter Mukharjee

मिखाइल ने कहा कि उसके पास पीटर मुखर्जी, इंद्राणी मुखर्जी और पीटर के बेटे राहुल के खिलाफ सबूत हैं जिसे समय आने पर सबके सामने लाया जाएगा। इतना ही नहीं उसने कहा कि उसकी बहन शीना और पी‌टर मुखर्जी के बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है जिससे कई राज खुलेगें।

मिखाइल ने कहा कि पी‌टर और शीना की कुछ तस्वीरें भी उसके पास हैं। उसने कहा कि इन तस्वीरों से पता चलेगा कि पीटर, शीना और बाकी लोगों के साथ क्या संबंध थे।

मिखाइल ने यह भी साफ किया है क‌ि उसकी बहन की हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद था और शीना की हत्या के बाद अब मेरी हत्या भी हो सकती थी। उसने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि उसके नाना-नानी की हत्या कर मेघालय का घर भी इंद्राणी लेना चाहती हो।

मां-बाप को वृद्धाश्रम में रखना चाहती थी इंद्राणी

sheena's brother says that he has evidence against Peter Mukharjee

अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या में फंसी इंद्राणी के बारे में उसके बेटे ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने कहा है कि एक बार उसकी मां उसके नाना-नानी को वृद्धाश्रम में रखना चाहती थी लेकिन उसने ऐसा करने से रोका दिया था।

इंद्राणी मुखर्जी के तीसरे पति संजीव खन्ना के बारे में कहा कि उसने इस शख्स के बारे में मीडिया के माध्यम से पहली बार सुना है।

गौरतलब है कि संजीव खन्ना से इंद्राणी के एक बेटी विधि भी है जिसे वह अपनी संपत्त‌ि की मालकिन बनाना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed