फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sheena Bora Murder : sex , money and high-profile life associated with mystery

शीना बोरा मर्डर: रिश्तों को तार- तार कर रही है मिस्ट्री

Thu, 27 Aug 2015 07:42 AM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 07:42 AM IST
विज्ञापन
Sheena Bora Murder : sex , money and  high-profile life  associated with mystery

मुंबई में शीना बोरा मर्डर मिस्ट्री सेक्स, पैसा और हाई प्रोफाइल जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी कहानी है जिसने मां-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है।

विज्ञापन


स्टार इंडिया के पूर्व मुखिया पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी ने ड्राइवर और पूर्व पति के साथ मिलकर जिस हत्याकांड को अंजाम दिया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। शीना मर्डर मिस्ट्री में अब तक इंद्राणी और उसके ड्राइवर का नाम आया था।
विज्ञापन


बुधवार को यह पता चला कि इसमें इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना भी शामिल हैं।  मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने बताया कि तीन साल पहले जुलाई 2012 में शीना की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने बुना था हत्या का ताना बाना

Sheena Bora Murder : sex , money and  high-profile life  associated with mystery

इंद्राणी ने अपनी ही बेटी की हत्या का तानाबाना बुना था। शीना को बांद्रा से अपहरण कर टाटा सूमो से मुंबई से सुदूर रायगढ़ ले जाया गया था। इस दौरान सूमो में इंद्राणी के अलावा संजीव खन्ना, ड्राइवर श्याम मोहन राय और शीना थे।

इंद्राणी ने शीना को रायगढ़ के एक फार्महाउस में होने वाली पार्टी में शामिल होने के बहाने बुलाया था। मुंबई से दूर खोपोली सड़क मार्ग पर सुनसान जगह ले जाकर पहले गला दबाकर शीना की हत्या की गई और फिर रायगढ़ जिले में जंगल में पेट्रोल छिड़कर शव को जला दिया गया।

तब शीना 22 साल की थी और रिलायंस एडीजीए में एचआर कंसलटेंट के रूप में कार्यरत थी। बुधवार को रिलायंस की ओर से बयान आया कि उस वक्त शीना छुट्टी पर थी और उसे बाद लौट कर नहीं आई।

इंद्राणी को किया अरेस्ट

Sheena Bora Murder : sex , money and  high-profile life  associated with mystery

मुंबई पुलिस आयुक्त मारिया ने बताया कि शीना का शव जिस जंगल से जुलाई 2012 को बरामद हुआ था वहां अक्सर शव मिलते रहते हैं। इसलिए पुलिस ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

इस घटना को तीन साल बीत गए लेकिन पुलिस में न तो शीना के गायब होने की कोई शिकायत दर्ज हुई और न ही इस हत्या की किसी को भनक लगी।

बीते 21 अगस्त को इंद्राणी का ड्राइवर श्याम अवैध हथियार की तस्करी में पुलिस के हाथ लगा और इस हत्या का राज भी खुल गया। 25 अगस्त को मुंबई की खार पुलिस ने इंद्राणी को गिरफ्तार कर लिया।

ड्राइवर से आमना-सामना होते ही टूट गई इंद्राणी

Sheena Bora Murder : sex , money and  high-profile life  associated with mystery

मारिया ने बताया कि पेण से पुलिस ने शीना के कुछ कपड़े और फोटो बरामद किए। इसके अलावा उसके पास कुछ भी नहीं है। ऐसे में डीएनए टेस्ट भी संभव नहीं है।

बावजूद इसके मुंबई पुलिस आयुक्त ने दावा किया है कि इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है और पुलिस ने आवश्यक सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं।

पुलिस पूछताछ के दौरान पहले तो इंद्राणी ने बताया कि शीना से किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई थी। शीना नाराज होकर रातों रात तीन साल पहले अमेरिका चली गई।

और खुल गए राज

Sheena Bora Murder : sex , money and  high-profile life  associated with mystery
उसके बाद शीना से कभी मुलाकात नहीं हुई सिर्फ फोन पर ही कभी-कभी बात होती है। पुलिस ने जब शीना से फोन पर बात कराने का दबाव बनाया तो इंद्राणी फोन नंबर देने को भी तैयार नहीं हुई।


परंतु, पुलिस ने जब ड्राइवर श्याम राय को उसके सामने लाकर खड़ा किया। तब इंद्राणी ने शीना की हत्या कबूल कर ली और इसके साथ ही हत्या के सारे काले चिट्ठे खुल गए।

माना जा रहा है कि पूछताछ में इस मर्डर मिस्ट्री की कई और परतें खुलेगी जो इंद्राणी के हाई प्रोफाइल जिंदगी से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed