फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sheena bora murder case the question around the mystery

शीना बोरा मर्डर: ये 4 सवाल कर देंगे आपका 'भेजा फ्राइ'

Thu, 27 Aug 2015 04:37 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
sheena bora murder case the question around the mystery

मुंबई का हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड सुलझने के बजाय उलझ गया। अब तक के खुलासों से पूरा मामला किसी थ्रिलर स्टोरी की शक्ल लेता दिखाई दे रहा है। बुधवार को स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ और हत्याकांड में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी के पति पीटर मुखर्जी ने कहा कि वह यह सुन कर सन्न हैं कि उनकी पत्नी ने पुलिस के सामने शीना को अपनी बहन नहीं बेटी करार दिया है।

विज्ञापन


पीटर ने कहा कि अब तक वह भी शीना को इंद्राणी की बहन मानते रहे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे राहुल (पूर्व पत्नी से पैदा) के शीना से संबंध थे।

इंद्राणी ने पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा किया था कि शीना बोरा उसकी बहन नहीं बल्कि बेटी है। पीटर मुखर्जी और इंद्राणी का विवाह 2002 में हुआ था, और पिछले 13 सालों से इंद्राणी पीटर को यही बताती आई थी कि शीना उसकी बहन है। पीटर ने बुधवार को मीडिया से बताया कि उनके बेटे राहुल और शीना के बीच संबंध थे, लेकिन इंद्राणी रिश्ते के खिलाफ थी।

विज्ञापन

इंद्राणी के मायाजाल में उलझ गए सभी

sheena bora murder case the question around the mystery

मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने बताया कि इंद्राणी ने अपने दूसरे पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय के साथ मिलकर 24 अप्रैल, 2012 को शीना बोरा की हत्या कर दी। पीटर मुखर्जी समेत अपने सभी जानने वालों को उसने ये बताया कि शीना अमेरिका चली गई और वहीं नौकरी कर रही है।

उसने शीना के भाई यानी अपने पहले पति के बेटे मिखाइल बोरा को भी यही जानकारी दी। इंद्राणी मिखाइल को बताती रही कि शीना अमेरिका में है और उससे बात नहीं कर सकती। मिखाइल ने शीना का नंबर मांगा तो उसने दिया नहीं।

इंद्राणी ने अपनी बेटी के हत्या के बाद जो मायाजाला रचा उसमें पीटर मुखर्जी और मिखाइल बोरा तक सभी उलझ कर रह गए। हालांकि चंद ऐसे सवाल जरूर है,‌  जो पीटर या मिखाइल के बयानों के बाद भी उलझे हुए ‌हैं।

इन सवालों का जवाब तो देना पड़ेगा

sheena bora murder case the question around the mystery

पीटर मुखर्जी ने बुधवार को कहा था उनके बेटे राहुल और शीना के बीच र‌िश्ते थे। पुलिस की जांच की मुताबिक शीना बोरा और राहुल मुखर्जी एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल मुखर्जी पीटर और उनकी पहली पत्नी शबनम के बेटे हैं।

सवाल यह है कि अगर राहुल और शीना एक दूसरे से प्यार करते थे, तो शीना ने राहुल के क्यों नहीं बताया कि वह इंद्राणी मुखर्जी के बेटी है, न कि बहन। और अगर शीना ने राहुल को ये बताया था‌ कि वह इंद्राणी की बहन नहीं बेटी है, तो उन्होंने ये सच पीटर को क्यों नहीं बताया?

दूसरा सवाल है कि पीटर और इंद्राणी की शादी 13 साल पहले हुई थी। इन 13 सालों में पीटर ने इंद्राणी के घर वालों यानी उसके मां-बाप या भाई-बहन या किसी अन्य रिश्तेदार से कभी मुलाकात नहीं की।

विज्ञापन

राहुल ने क्यों नहीं की शीना से मिलने की कोशिश?

sheena bora murder case the question around the mystery

इंद्राणी ने सभी को ये बताया कि शीना तीन साल पहले अमेरिका चली गई। सवाल यह है कि शीना एकाएक अमेरिका चली गई और लगभग तीन सालों से वहीं थी, तो क्या इस दरम्यान उसने अपने घर वालों से कभी संपर्क नहीं किया। शीना के घर के अन्य सदस्यों ने उसके एकाएक चले जाने पर सवाल भी नहीं उठाया।

पुलिस की पड़ताल में ये सामने आया कि 24 जुलाई, 2012 के दिन इंद्राणी से मिलने के पहले शीना राहुल के साथ थी। राहुल ने उसे अपनी कार से बांद्रा ड्राप किया था, जहां वह इंद्राणी से मिली। उसके बाद शीना राहुल से कभी नहीं मिली।

उसने शीना से फोन से सपंर्क करने की को‌शिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। राहुल ने शीना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं किया। जिसके बाद राहुल ने भी मामले को छोड़ दिया और शीना से मिलने का प्रयास नहीं किया। आखिर क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed