इंद्राणी के थे 4 पति, बहुत रहस्यमयी है रिश्तों का ये जाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीना बोरा के हाईप्रोफाइल मर्डर की कहानी उसकी मां और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के रिश्तों के जाल सामने कम जटिल प्रतीत हो रही है। इंद्राणी ने रिश्तों का ऐसा जाल बुना है जिसे समझना हत्या के रहस्य से ज्यादा जटिल हो गया है।
शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी के कितने रिश्ते वैध थे और कितने अवैध, ये अब एक दिलचस्प मामला बन गया है। शीना की हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की कहानी एक अवैध पति से शुरू हुई जो शीना बोरा और उसके भाई मिखाइल बोरा का असली पिता था। यह इंद्राणी का अज्ञात पति है जिसके बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई।
इंद्राणी ने अपने पहले व अज्ञात पति से दो बच्चे होने के बाद उससे अलग हो गई और बच्चों के साथ शिलांग में रहने लगी। इस दौरान इंद्राणी की मुलाकात सिद्धार्थ दास नाम के शख्स से हुई जिसके साथ उसने शादी कर ली और बच्चों को अपनी मां के घर पर छोड़ दिया जहां पर वो फिर पले बढ़े। इंद्राणी अभी तक अपने वास्तविक नाम परी बोरा से जानी जाती थी।
80 के दशक में मिला तीसरा पति
इंद्राणी मुखर्जी की शादी सिद्धार्थ दास के साथ ज्यादा दिन तक नहीं चली। इंद्राणी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना की मुलाकात 1980 के दशक में मेघालय की राजधानी शिलांग में हुई थी। उन दिनों इंद्राणी हायर एजुकेशन के लिए शिलांग में थी क्योंकि असम में अशांति चल रही थी। इंद्राणी के पिता बड़े कारोबारी हैं। उन्होंने खन्ना को गुवाहाटी में बिजनेस जमाने में मदद की थी। संजीव पर आरोप है कि उसने शीना की हत्या में अपनी पूर्व पत्नी इंद्राणी की मदद की।
इंद्राणी और संजीव खन्ना से एक बेटी विधि हुई जिसके बारे में अभी तक किसी को जानकारी नहीं थी। पुलिस विधि को शीना की हत्या की एक कड़ी के रूप में देख रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इंद्राणी अपनी संपत्ति विधि को देना चाहती थी लेकिन बेटी होने के नाते शीना भी संम्पत्ति का दावा कर रही थी।
शीना बोरा की हत्या का एक कारण विधि इसलिए भी साबित हो रही है क्योंकि इंद्राणी जब अपने चौथे पति से शादी कर आराम से रह रही थी फिर भी शीना की हत्या में अपने पूर्व पति संजीव खन्ना की मदद ली जो दर्शाता है कि इंद्राणी का रुझान अब संजीव खन्ना की ओर था।
2002 में की चौथे पुरुष से शादी
2007 में इंद्राणी मुखर्जी 9एक्स मीडिया की सीईओ रह चुकी हैं। पीटर मुखर्जी इस कंपनी के चेयरमैन थे। दोनों की शादी 2002 में हुई थी। उस दौरान इंद्राणी एचआर कंसलटेंट थीं और पीटर स्टार इंडिया नेटवर्क के सीईओ। दोनों की यह दूसरी शादी है कही जा रही थी लेकिन असलियत सामने आाने के बाद पता चला कि पीटर मुखर्जी इंद्राणी का चौथा पति है।
वहीं पीटर की पहली शादी शबनम नाम की महिला से हुई थी जिससे पीटर के दो बेटे राबिन और राहुल थे।
पीटर से शीदी के बाद इंद्राणी जब मुंबई में रहने लगी तो उसकी बेटी शीना भी मुंबई में पढ़ने के लिए आ गई और पीटर और इंद्राणी के ही घर में रहने लगी। इंद्राणी ने अपनी बेटी शीना का परिचय नए पति से अपनी बहन के रूप में कराया था जो पुलिस पूछताछ में झूठ निकला।
इसी दौरान इंद्राणी की बेटी शीना और पीटर के बेटे राहुल के संबंध बन गए जिसका इंद्राणी ने विरोध किया था। पीटर ने मीडिया को बताया है कि उसके बेटे राहुल ने उसे बताया था कि शीना इंद्राणी की बेटी है कि लेकिन इंद्राणी ने इस बात को खारिज कर दिया।
'राज खोलने पर नहीं मिलेगा खर्च'
खबरों के अनुसार मुंबई में रहने के दौरान इंद्राणी ने अपनी बेटी शीना को धमकाया था कि अगर उसने पीटर से उसकी बेटी होना का राज बताएगी तो उसे खर्च मिलना बंद हो जाएगा और वह अपने साथ घर में भी नहीं रखेगी।
गौरतलब है कि सनसनीखेज खुलासों ने मुंबई के हाईप्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड को नया मोड़ दे दिया है। अब तक के खुलासों से पूरा मामला अनैतिक संबंध, रिश्तों में धोखे और पैसों के लालच में उलझी किसी थ्रिलर स्टोरी की शक्ल लेता दिखाई दे रहा है।
शीना हत्या में मामले में हुए खुलासों पर मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने मीडिया को बताया कि जुलाई 2012 में 24 वर्षीय शीना की हत्या हुई। इंद्राणी ने ही अपनी बेटी की हत्या का तानाबाना बुना था।
शीना को बांद्रा से अपहृत कर सूमो से मुंबई से सुदूर रायगढ़ ले जाया गया था। सूमो में इंद्राणी के अलावा संजीव खन्ना, ड्राइवर श्याम मोहन राय था। इंद्राणी ने शीना को रायगढ़ के फार्महाउस में होने वाली पार्टी में शामिल होने के बहाने बुलाया था।
मुंबई से दूर खोपोली सड़क मार्ग पर सुनसान जगह में गला दबाकर शीना की हत्या की गई और फिर रायगढ़ जिले में जंगल में पेट्रोल छिड़ककर शव को जला दिया गया। तब शीना रिलायंस एडीजीए में एचआर कंसलटेंट थी।