फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   she was murdered , who is she?

तीन रजाइयों के नीचे दबाई उसकी लाश, कौन थी वो?

Thu, 13 Mar 2014 11:42 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
she was murdered , who is she?

असारा गांव में बुधवार सुबह मोहसिन के बेडरूम में उसकी प्रेमिका अफसाना (22) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसे मंगलवार की रात मौत के घाट उतारा गया। इस मामले में मोहसिन और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई गई है। ये सभी लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांव से फरार हो गए।

विज्ञापन


अफसाना और मोहसिन के घर आपस में सटे हुए हैं। दोनों मूलेजाट हैं। पुलिस के अनुसार दोनों की प्रेम कहानी चार-पांच सालों से चल रही थी। अफसाना का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

विज्ञापन

अफसाना की शादी कहीं और कर दी थी तय

she was murdered , who is she?

उन्होंने अफसाना की शादी दिल्ली के नजफगढ़ में तय कर दी थी। बुधवार सुबह करीब छह बजे अफसाना के घर पर न मिलने पर उसकी मां असगरी शक के आधार पर मोहसिन के घर पहुंची, तो हंगामा खड़ा हो गया। मोहसिन के परिवार ने कहा कि अफसाना वहां नहीं है।

इस पर असगरी लौट गई लेकिन थोड़ी देर बाद अपने बेटे तहसीन के साथ दोबारा पहुंची। उसने मोहसिन के घर की तलाशी ली। थोड़ी ही देर में असगरी की चीख सुनाई दी। मोहसिन के कमरे में बेड पर अफसाना की लाश पड़ी थी और उसके ऊपर तीन रजाई पड़ी थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। मोहसिन की भाभी शाहनाज ने रजाई उठाने का विरोध किया।

तहसीन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही मोहसिन का परिवार फरार हो गया। तहसीन का कहना है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। उसने एफआईआर में मोहसिन, उसके भाई इस्लाम, भाभी शहनाज, मां वरिसन, पिता लियाकत के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। उसका कहना है कि अफसाना और मोहसिन के बीच प्रेम संबंध था।

गिरफ्तारी पर खुलेगा राज

she was murdered , who is she?

रमाला थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह का कहना है कि अफसाना की हत्या का राज आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही खुल पाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
 
पोस्टमार्टम से उलझी कहानी
अफसाना के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की कहानी उलझ गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि उसके गले पर निशान तो मिले, लेकिन यह मौत की वजह नहीं पाई गई। उसका विसरा संरक्षित किया गया है। अब लैब में जांच होगी कि उसे जहर देकर तो नहीं मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed