फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   She killed husband

'दूसरे' पर फिदा थी, पति का कर दिया कत्ल

Sat, 15 Mar 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 15 Mar 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
She killed husband

प्रीति, एक निजी शिक्षण संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। वहीं पर उसकी मुलाकात प्राध्यापक कप्तान सिंह के साथ होती है। दोनों की यह मुलाकात जल्दी ही प्रेम कहानी में बदल जाती है। लेकिन वह तो शादीशुदा थी।

विज्ञापन


प्रीति ने अपने प्रेमी कप्तान को बताया कि पति के साथ उसके संबंध ठीक नहीं चल रहे। उसका रामजीलाल उसको मान-सम्मान नहीं देता है। फिर क्या था, दोनों ने मिलकर रामजीलाल को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया।
विज्ञापन


यह कहानी है हरियाणा के सफीदों की। 24 फरवरी को गांगोली गांव की ड्रेन से एक शव बरामद हुआ था। शव की पहचान कथूरा गांव के रामजीलाल के रूप में हुई। बीस दिन पहले हुए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूनी इश्कः सुलझ गई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

She killed husband

मृतक रामजीलाल हाडवा गांव में खेती का काम करता था। रामजीलाल की पत्नी प्रीति ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

बाद में पुलिस को मृतक की पत्नी प्रीति पर शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रीति टूट गई और उसने रामजीलाल की हत्या करना कबूल लिया।

पुलिस को उसने जो कहानी बताई उसके अनुसार प्रीति के इसरना निवासी कप्तान सिंह के साथ प्रेम संबंध थे। रामजीलाल के उनके प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जिसके बाद प्रीति ने अपने प्रेमी कप्तान सिंह के साथ मिलकर रामजीलाल की हत्या कर दी।

कत्ल के बाद रच दी नई कहानी

She killed husband

बाद में बाइक के माध्यम से शव को ड्रेन पर ले जाकर फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद प्रीति ने पूरा कहानी रच दी और गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने के आरोप लगा दिए।

पुलिस ने आरोपी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हवासिंह ने बताया कि रामजीलाल की हत्या उसकी पत्नी प्रीति ने प्रेमी कप्तान सिंह के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और कप्तान सिंह की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed