फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Shamli Double Murder Mystery

बेटे ने क्यों किया बाप और बहन का कत्ल?

Thu, 24 Jul 2014 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 24 Jul 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
Shamli Double Murder Mystery

पुलिस ने यूपी के शामली में हुए चर्चित बाप-बेटी हत्याकांड का बुधवार को खुलासा कर दिया। बकौल पुलिस बेटे ने ही अपने बाप और बहन की हत्या की थी। उसने यह कदम नौकरी नहीं मिलने पर डिप्रेशन में उठाया था।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। मोहल्ला रेलपार में सोमवार की सुबह बाप-बेटी का डबल मर्डर होने से सनसनी फैल गई थी। परचून व्यापारी बिजेंद्र उर्फ बिन्नू के घर में बिजेंद्र और उसकी बेटी वैशाली का शव बरामद हुआ था, जबकि बिजेंद्र की पत्नी सुमन घायल थी।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल सुमन को गंभीर हालत में दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। वारदात प्रथम दृष्टया लूटपाट की प्रतीत हो रही थी, लेकिन पुलिस द्वारा फोन करने के बावजूद भी मृतक बिजेंद्र के बेटे विक्रांत के घर नहीं पहुंचने पर पुलिस के शक की सुई उसकी ओर घूमनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिली, तो डिप्रेशन में की वारदात

Shamli Double Murder Mystery

बुधवार को एसपी अनिल राय ने पुलिस ऑफिस पर वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने वारदात के आरोपी विक्रांत को सुबह के समय शहर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि विक्रांत ने लुधियाना के गुप्ता कॉलेज से वर्ष 2011 में बीटेक किया था। बीटेक करने के बाद वह नौकरी की तलाश में गुजरात चला गया।

गुजरात में नौकरी नहीं मिलने पर वह बिहारीगढ़ में एक कंप्यूटर सेंटर पर जॉब करने लगा, लेकिन वहां पर सेलरी नहीं मिलने के चलते वह अपने पिता से 35 और मौसी से 65 हजार रुपये लेकर कारोबार करने के लिए फिर से गुजरात चला गया।

पुलिस ने हत्यारोपी से उगलवाया सच

Shamli Double Murder Mystery

पुलिस के अनुसार गुजरात में एक व्यक्ति ने थाईलैंड में जॉब दिलवाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की ठगी की, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इसके बाद वह घर से 15 और फाइनेंस कंपनी से एक लाख रुपये लेकर जालंधर चला गया।

वहां पर भी एक एजेंट ने मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे रुपये ठग लिए। सीओ क्राइम प्रकाश कुमार ने बताया कि रुपये खर्च करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने के चलते विक्रांत के घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी थी।

विक्रांत परिजनों को चंडीगढ़ में जॉब करने की बात कहकर फिलहाल रुड़की में अपने दोस्त के साथ रह रहा था। उन्होंने बताया कि नौकरी नहीं मिलने से डिप्रेशन में विक्रांत ने खुद को परिवार सहित एक साथ खत्म करने की ठान ली।

दूध में सल्फास मिलाकर पिला दिया था

Shamli Double Murder Mystery

इसके चलते उसने वारदात से एक दिन पूर्व सहारनपुर से लिक्विड सल्फास (फास फ्री) खरीदी और परिजनों को फोन पर शामली आने की बात कहकर फोन स्विच ऑफ कर लिया।

बकौल पुलिस 20 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे विक्रांत अपने घर पहुंचा। उसने रात करीब साढ़े 11 बजे घर के सभी लोगों को दूध में सल्फास मिलाकर पिला दिया।

इसके बाद से ही सभी लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई, लेकिन उल्टियां लगने के बाद घर के सभी लोग सो गए। घर के सभी लोगों के सोने के बाद विक्रांत ने अपनी बहन वैशाली की गला दबाकर हत्या कर दी।

अपने पिता की कमर पर चाकू मारा

Shamli Double Murder Mystery

इसके बाद उसने अपने पिता बिजेंद्र की कमर पर चाकु से दो-तीन वार किए। चाकू लगने के बाद पिता और मां की आंख खुली, तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ।

बेटी की हत्या के बाद बेटे विक्रांत को बचाने के प्रयास में बिजेंद्र और उसकी पत्नी ने विक्रांत को घर से निकालते हुए गोहरनी निवासी डाक्टर पंकज को मौके पर बुलवाया, लेकिन इसी बीच बिजेंद्र ने भी दम तोड़ दिया था।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने विक्रांत के कब्जे से आला कत्ल चाकू बरामद करते हुए वारदात का सारा सच उगलवा लिया है। उन्होंने बताया कि घायल महिला सुमन फिलहाल हास्पिटल से डिस्चार्ज होकर मेरठ अपने मायके में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed