फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Shameless prisoner snaps photo and posts it on Facebook

कैदी ने जेल से फेसबुक पर डाली सेल्फी, बवाल

Mon, 19 Jan 2015 04:41 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 04:41 PM IST
विज्ञापन
Shameless prisoner snaps photo and posts it on Facebook

जेल में बंद एक शख्स को सेल्फी का इतना क्रेज चढ़ा कि उसने जेल के अंदर चोरी से ले जाए गए फोन से तस्वीर ली और उसे फेसबुक पर पोस्ट भी कर दिया।

विज्ञापन


कैदी की सेल्फी फेसबुक पर देखकर लोग हैरान रह गए। इंग्लैंड के लंकाशायर की एक जेल में बंद जैक कार्टर नाम के इस शख्स ने एक साथी कैदी के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक पर डाली थी। उसने इसके कैप्शन में लिखा था- 'जेल की सेल से सेल्फी'।
विज्ञापन


फोटो सामने आने के बाद आरोपी के एक मित्र ने कमेंट किया कि वह अपना नंबर भी उसे भेजे। यही नहीं, उसने आरोपी को दिग्गज (LEGEND) करार दिया।

'फेसबुक' से जेल प्रशासन ने किया एग्रीमेंट

Shameless prisoner snaps photo and posts it on Facebook

डेलीमेल के अनुसार, आरोपी जैक को एक मामले में जेल में रीकॉल किया गया है क्योंकि उसने लाइसेंस में बताए गए नियमों का उल्लंघन किया है। उस पर शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने को आरोप लगा था।

जेल के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में छानबीन जारी है। ऐसा सभी कैदियों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि जेल में सोशल साइट का इस्तेमाल करना मना है इसलिए कोई भी कैदी दूसरों के जरिए भी अपना अकाउंट एक्सेस न कराए।

उन्होंने कहा कि कोई भी कैदी इस भ्रम में न रहे कि वह आसानी से नियम तोड़कर बच जाएगा। दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक के साथ जेल प्रशासन ने एक एग्रीमेंट भी साइन किया है जिसके आधकर पर जेल में बंद कैदियों के अकाउंट डिलीट कर दिए जाएंगे।

7000 कैदी इस्तेमाल कर रहे हैं मोबाइल!

Shameless prisoner snaps photo and posts it on Facebook

जेल में सेल्फी का मामला तब सामने आया है जब संसद में कैदियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के संबंध में नया कानून बनने जा रहा है। इसके साथ ही जेल में फोन नेटवर्क के अलावा मोबाइल फोन और सिम को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इस कानून के जरिए यह पहचानने में आसानी होगी कि जेल में कितने अवैध फोन इस्तेमाल हो रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक जेल कर्मजारी हर सप्ताह करीब 130 मोबाइल फोन बरामद किए जाते हैं। इनके जरिए कैदी जेल में बैठकर ड्रग तस्करी और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की वारदातों को अंजाम देते हैं।

जेल में मोबाइल का इस्तेमाल करना पहले से ही अपराध की श्रेणी में आता है और इसका दोषी पाए जाने पर कैदी पर असीमित जु्र्माना लगाया जा सकता है। हालांकि अभी भी करीब 7000 कैदी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed