फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sexual harassment in university of oxford

इस यूनिवर्सिटी में हो रहा है छात्रों का यौन शोषण

Sun, 17 May 2015 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 May 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment in university of oxford

दुनिया के सबसे ज्यादा ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालयों में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का एक काला पहलू सामने आया है। जिस कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई करके लोग अपना भविष्य संवारने का ख्वाब देखते हैं उसी कॉलेज में नए छात्र-छात्राओं के साथ जिस तरह से यौन शोषण होता है उसे सुनकर कोई हैरान हो सकता है।

विज्ञापन


डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल में छात्रा क्लैयर फोस्टर ने कानून की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था और कुछ दिन बाद उसकी क्लासेस भी शुरू हो गई थीं लेकिन यहां पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तिगत जीवन में जो कुछ भी घटित होता है वह हैरान करने वाला है। क्लैयर फोस्टर को एक सीनियर छात्र का पत्र मिला जिसमें कॉलेज में छात्रों का होने वाले यौन शोषण की कई घटनाओं और उनके बदला लेने का जिक्र था।
विज्ञापन


लेटर में कहा गया है कि स्नातक द्वितीय वर्ष के लड़के अक्सर फ्रेशर लड़कियों को अपना शिकार बनाते हैं। इतना ही नहीं कई बार लड़कियां भी इस दुर्व्यहार का बदला लेती हैं। एक लड़की ने तो एक नए छात्र को थप्पड़ भी जड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फन फोटो के नाम पर खींचते हैं न्यूड फोटो

sexual harassment in university of oxford

एक छात्रा ने बताया कि जब वह पहली साल यहां पढ़ने आई थी तो यहां के छात्रों ने एक फोटो सेशन का भी आयोजन किया था। इस फोटो सेशन फ्रेशर छात्रों ने साधारण पोज द‌िए लेकिन इसी फन फोटो कार्यक्रम में स्नातक द्वितीय वर्ष के कुछ छात्रों ने दो-दो लोगों के जोड़े में अपने न्यूड पोज दिए।

लेकिन हद तो तब हो गई जब लड़के नग्न होकर ग्रुप के आगे ही खड़े हो गए और अश्‍लील हाव भाव के साथ पोज देने लगे। क्लैयर ने यह भी बताया इसके साथ भी यह फोटोग्राफ उस कॉलेज के नामसे लोगों को बेचे जाते हैं।

क्लैयर ने बताया जब वह एक छात्रावास में रहे रही थी तक उसकी सहेली से एक सीनियर क्लास का लड़का दोपहर में मिलने आया और उस वक्त उसकी सहेली अकेली थी। क्लैयर के अनुसार उस लड़के ने उसकी सहेली का रेप कर ‌दिया था।

अपने साथ हुए इस दुराचार के लिए उसकी सहेली ने एक सप्ताह बाद जब कॉलेज प्रशासन से शिकायत की तो उस लड़की कोई मदद करने की बजाए कॉलेज प्रशासन उसे ही दोषी ठहराने लगा। इसके बाद क्लैयर काफी परेशान हुई और अंत में उस कॉलेज को ही छोड़ दिया।

वहीं ऑक्फोर्ड से लॉ करने वाली और शोषण का शिकार हुई कुछ लड़कियों ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रशासन को कानूनी चुनौती देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed