साधु के वेश में शैतान, गुरुकुल में यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में शुक्रवार को पुलिस ने भक्तिवेदांत इंटरनेशनल गुरुकुल के बच्चों से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक साधुवेशधारी इस्कॉन अनुयायी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में बच्चों से मारपीट व अश्लील हरकत करने और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार देवानंद दास पंडित उर्फ देवाशीष किशोरी कुंज, चैतन्य विहार फेस वन का रहने वाला है। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर गुरुकुल के प्रधानाचार्य लोकेश्वर कुमार बी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
भक्तिवेदांत इंटरनेशनल गुरुकुल इस्कान संस्था द्वारा संचालित है और देवानंद दास गुरुकुल में आता जाता था।
बच्चों से कार में करता था घिनौना काम
आरोपी देवानंद दास कक्षा आठ से लेकर 12 वर्ष के बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, अन्य वस्तुएं देकर अपनी ओर आकर्षित करता और इसके बाद बच्चों को कभी अपने घर तो कभी कार में ले जाकर अश्लील हरकत करता।
विरोध करने पर बच्चों के साथ मारपीट करता। इसकी जानकारी कुछ बच्चों ने अपने परिवारजनों को दी तो उन्होंने गुरुकुल प्रबंधन को अवगत कराया। इसके बाद कार्रवाई हुई।
उधर इस्कॉन मंदिर के पीआरओ मधु नायक का कहना है कि देवानंद दास उर्फ देवाशीष इस्कॉन का अनुयायी है लेकिन पूर्व में किन्हीं कारणों से इन्हें संस्था से अलग कर दिया गया था। देवाशीष को मंदिर में सिर्फ दर्शन करने का अधिकार है, बाकी इनका मंदिर या संस्थान से कोई सरोकार नहीं है।