फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sexual assault on girl in sambhal

100 रुपए का लालच देकर लूट ली किशोरी की इज्जत

Fri, 17 Jul 2015 03:06 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
sexual assault on girl in sambhal

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में 100 रुपये का लालच देकर किशोरी की इज्जत को तार-तार कर दिया गया है। किशोरी के छोटे भाई ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी।

विज्ञापन


किशोरी के परिवार वाले ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में इन दिनों कुछ खानाबदोश परिवार आए हुए हैं। उनके परिवार की एक किशोरी अपने छोटे भाई के साथ रात्रि आठ बजे गांव में ही रोटी मांगने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी को 100 रुपये का लालच दिया और अपने साथ खेत पर ले गया।
विज्ञापन


युवक ने वहां पर किशोरी के कपड़े उतार दिए। इस बीच किशोरी के छोटे भाई ने अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले ग्राम प्रधान के घर पहुंचे तथा न्याय मांगा। साथ ही गांववालों के साथ जाकर खेतों में किशोरी को तलाशा। रात्रि में साढे़ आठ बजे के करीब किशोरी एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक गांव से फरार

sexual assault on girl in sambhal

इस घटना से लोगों में रोष है। जिस युवक पर आरोप है वह युवक गांव छोड़ कर भाग गया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का अंदेशा है। उधर नखासा थानाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। संभल के सीओ अफसर अब्बास जैदी को मौके पर भेजा गया है।

वह लड़की के बयान लेंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी। जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed