फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex worker murderd in allahabad

कोठे पर सेक्स वर्कर की हत्या, ग्राहक ने मारा चाकू

Sat, 02 May 2015 01:05 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
sex worker murderd in allahabad

इलाहाबाद के रेडलाइट इलाके मीरगंज के एक कोठे पर गुरुवार रात जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी मीरा (25) का कत्ल हो गया। किसी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। उसके साथ रहने वाली दूसरी सेक्स वर्कर का कहना है कि कमरे में झगड़े के बाद ग्राहक ने उसकी गर्दन पर चाकू मारा।

विज्ञापन


वह चीखी तो बाहर भाग गया। युवती को अस्पताल ले जाया गया मगर जान नहीं बची। घटना को छिपाने की कोशिश और लापरवाही बरतने के आरोप में बादशाही मंडी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। कोठे से तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रेड लाइट एरिया मीरगंज में बादशाही मंडी चौकी से बमुश्किल 50 कदम की दूरी पर में रामरती का कोठा है। वारदात इसी कोठे पर हुई।

साथी सेक्स वर्कर ने पुलिस से कहा-ग्राहक मारकर भाग गया

sex worker murderd in allahabad

कोठे की माल‌किन रामरती इन दिनों मेरठ में है। इस कोठे में उसकी दो बहुएं भी बच्चों संग रहती हैं। इसके अलावा चंदा (35) और मीरा (25) एक-एक कमरे में 450 रुपये मासिक किराए पर रहकर देह का धंधा करती थीं।

मीरा के बारे में बताया गया कि वह राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले ही आकर वह इस कोठे में टिकी थी। गुरुवार रात किसी ग्रहक ने उसका गला चाकू से रेत दिया। उसी कोठे की एक अन्य सेक्स वर्कर चंदा रात करीब ग्यारह बजे गले पर गहरे घाव से लहूलुहान मीरा को रिक्शा पर जीवन ज्योति अस्पताल ले गई। वहां जवाब देने पर उसे कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी मिलने पर भी पुलिस ने रात में छानबीन नहीं की।

घोर लापरवाही पर चौकी प्रभारी बादशाही मंडी निलंबित

sex worker murderd in allahabad

शुक्रवार सुबह खबर फैली तो एसपी सिटी राजेश यादव ने सीओ राधेश्याम राय और कोतवाल पीके राय के साथ जांच शुरू की। चंदा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि रात साढ़े दस बजे मीरा किसी ग्राहक के साथ अपनी कोठरी में गई थी।

कुछ देर बाद ही उसकी चीख सुनकर वह उधर भागी तो एक आदमी को बाहर की ओर भागते देखा। मीरा के गले पर चाकू जैसे किसी औजार का गहरा जख्म था। वह आसपास के दो लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले गई थी।

एसपी सिटी के मुताबिक, चंदा के अलावा उस कोठे में रहने वाली दो महिलाओं को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई। जांच की जा रही है कि कहीं इस कत्ल में चंदा की भूमिका तो नहीं है। चौकी के निकट कोठे में हुए इस कत्ल में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी वीर बहादुर सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed