फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex worker arrested on abducting farmer in ratlam

वेश्या ने 'अमीर' को बनाया बंधक, मांगी 4 लाख फिरौती

Tue, 17 Mar 2015 02:02 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
sex worker arrested on abducting farmer in ratlam

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां, एक वेश्या ने कोठे पर आए किसान को अगवा कर लिया और फिर उसके घरवालों से फिरौती के तौर पर चार लाख रुपए की डिमांड कर डाली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिव्या नाम की 22 वर्षीय दिव्या, 40 साल की शारदा के साथ मिलकर रिंगरोड इलाके में सड़क किनारे देह व्यापार करती थी। इस काम में फरीद, राम, देवेंद्र और शंकरलाल नाम के चार लोग भी उनकी मदद करते थे और दलाली लेते थे। इन सब की उम्र 25 से 28 साल के बीच है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना 3 मार्च की रात घटी, जब उज्जैन के बडनगर के रहने वाला किसान राम प्रसाद अपने दोस्त के साथ दिव्या के वेश्यालय पहुंचा था।

उसी की कार में बनाया बंधक, ले गए जंगल

sex worker arrested on abducting farmer in ratlam

टीओआई के अनुसार, 30 वर्षीय राम प्रसाद, रतलाम के रिंगरोड स्थित वेश्यालय में दोस्त लोकेंद्र के साथ गया। दिव्या को इस बात की भनक लगी कि वह काफी अमीर किसान है, जिसके बाद उसने शारदा और अन्य चारों आरोपियों के साथ मिलकर उसे अगवा करने की साजिश रची।

उन्होंने राम प्रसाद की एसयूवी में ही दोनों को डाला और पिपलिया जोधा से करीब 10 किमी दूर चिकलाना गांव ले जाकर बंधक बना लिया। अगले दिन यानि 4 मार्च को आरोपियों ने लोकेंद्र को छोड़ दिया और उसे कहा कि वह राम प्रसाद के घर जाकर उसके अपहरण की सूचना दे और 4 लाख फिरौती भी मांगी।

उन्होंने लोकेंद्र को पैसे लेकर तीन दिन में वापस आने को कहा। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि उसने किसी और को इस बारे में बताया तो वे लोग उसके दोस्त को मार देंगे।

तीन दिन बाद भी नहीं पहुंचा दोस्त

sex worker arrested on abducting farmer in ratlam

लोकेंद्र के जाने के बाद उन्होंने राम प्रसाद को चिकलाना से करीब 21 किमी दूर जंगलों में ले जाकर बंधक बनाए रखा। तीन दिन होने के बाद भी लोकेंद्र वापस नहीं आया लेकिन 7 मार्च को राम प्रसाद भागने में कामयाब रहा।

वहां से भागने के बाद वह किसी तरह अपने गांव पहुंच गया, लेकिन उसकी कार जंगल में ही छूट गई। इसके दो दिन बाद राम प्रसाद परिवार के लोगों के साथ दोबारा रतलाम पहुंचा और डोडर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और पिपलिया जोधा इलाके में छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed