फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sex with Facebook friend

फेसबुक फ्रेंड को फंसा कर करता था सेक्स

Wed, 26 Mar 2014 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
Sex with Facebook friend

एक लड़के ने फेसबुक पर पहले एक लड़की से दोस्ती की फिर धीरे-धीरे उस लड़की के करीब आया। उससे प्यार का नाटक कर शादी का सपना दिखाया और फिर शारीरिक संबंध भी बनाए। एक दिन अचानक उस लड़की को ऐसी बात पता चली कि उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


मामला कोलकाता का है। युवक का नाम शुभदीप पाल (22) है। वह पूर्व मेदिनीपुर के दुर्गाचक थाना क्षेत्र के खंजाचक ग्राम का रहने वाला है।

शुभदीप पाल गरफा इलाके में एक एनिमेशन इंस्टीच्यूट में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वह उसी इलाके के झील रोड के निकट पालबाजार स्थित एक हॉस्टल में रहता है।
विज्ञापन

फेसबुक चैट के दौरान दिल दे बैठी थी नेहा

Sex with Facebook friend

जानकारी के अनुसार नेताजी नगर के एक कॉलेज में नेहा (परिवर्तित नाम) स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी मुलाकात शुभदीप के साथ हुई थी। फेसबुक में चैटिंग के दौरान ही वह शुभदीप को दिल दे बैठी।

यादवपुर इलाके के ही एक हॉस्टल में शुभदीप रहता था, जिससे नेहा अक्सर उससे मिलने जाती थी। इस बीच दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया।

विगत सोमवार नेहा फिर उसके घर गई थी, उसके बाद दोनों ने सेक्स भी किया। इसी बीच शुभदीप उसे घर पर अकेला छोड़ कर किसी काम से कुछ देर के लिए बाहर निकल गया।

कई लड़कियों के साथ कर चुका है सेक्स

Sex with Facebook friend

घर में अकेले नेहा ने अपनी बोरियत दूर करने के लिए जब शुभदीप का कंप्यूटर ऑन किया तब उसके होश उड़ गए। उसके कंप्यूटर में उसने कई लड़कियों के साथ शुभदीप की अश्लील तस्वीर व विडियो देखी।

इसके बाद उसके प्रेमी की सच्चाई सामने आ गई। इस घटना के बाद वह सीधे घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिवार वालों को बताई। जिसके बाद परिवार के सदस्यों को साथ लेकर नेहा गरफा थाने में पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस हास्टल जाकर आरोपी छात्र के कमरे में छापेमारी की। छापेमारी में उसे कई अश्लील एमएमएस, तस्वीरें व विडियो को जब्त कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कमरे से कई MMS बरामद

Sex with Facebook friend

उधर, इस घटना से पीड़िता के परिवार के लोग सकते में हैं। इलाके के लोग भी इस घटना को सुन कर हैरान हैं। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर अन्य लड़कियों के साथ भी उसके संबंध के बारे में पता लगा रही है।

पुलिस का कहना है कि जो आपत्तिजक वीडियो क्लीपिंग जब्त हुई है वह किसी अन्य की खींची हुई है, उसकी भी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी युवक को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां उसे 28 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed